Homeहिन्दीराजनीतियूपी : सपा नेता आजम खान की रिहाई पर ओपी राजभर ने...

यूपी : सपा नेता आजम खान की रिहाई पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुभासपा चीफ

लखनऊ, 20 मई। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान करीब ढाई साल बाद जेल से रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीतापुर जेल से बाहर आए आजम खान पर अखिलेश यादव के बाद ओपी राजभर ने भी शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) चीफ राजभर ने आजम की रिहाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें सभी मामलों में अदालत से न्याय मिलेगा।

ओपी राजभर ने ट्वीट किया, ”सत्यमेव जयते। वरिष्ठ नेता और विधायक समाजवादी पार्टी आजम खान जी को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्याय मिला, रिहाई पर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि अन्य बदले की भावना से प्रताड़ित करने के लिए लगाए गए झूठे मामलों में भी माननीय न्यायालय द्वारा न्याय मिलेगा, सभी से मुक्ति मिलेगी। बाबा साहेब अमर रहें। जब तक देश व न्यायिक प्रक्रिया संविधान के दायरे में रहेगी तब तक किसी भी सांच को आंच नही आएगी।”

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम की रिहाई पर पहली प्रतिक्रिया दी और उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खान की रिहाई के बाद ट्वीट किया, ”सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नए मानक दिए हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments