hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सिर्फ अर्थक्रांति ही कर सकती है रामराज्य की परिकल्पना साकार, काशी में 4 दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह 3 नवम्बर से
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सिर्फ अर्थक्रांति ही कर सकती है रामराज्य की परिकल्पना साकार, काशी में 4 दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह 3 नवम्बर से
राष्ट्रीयहिन्दी

सिर्फ अर्थक्रांति ही कर सकती है रामराज्य की परिकल्पना साकार, काशी में 4 दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह 3 नवम्बर से

Vinayak Barot
Last updated: November 1, 2022 8:18 pm
Vinayak Barot
Published: November 1, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 1 नवम्बर। देश में रामराज्य की परिकल्पना सिर्फ अर्थक्रांति ही साकार कर सकती है। दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्रियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के 14 वर्षों के गहन शोध के पश्चात 23 वर्ष पूर्व तैयार यह आर्थक्रांति प्रस्ताव लागू करने के लिए चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह काशी में तीन नवम्बर से होने जा रहा है।

अर्थक्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, संस्था के मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा एवं जीवन गौरव अभियान की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती लीला जी (हैदराबाद) ने मंगवार को यहां मीडिया कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से यह जानाकरी दी।

पीएम मोदी से देश में अर्थक्रांति प्रस्ताव लागू करने का आग्रह

अर्थक्रांति मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी से देश में रामराज्य की स्थापना के लिए अर्थक्रांति प्रस्ताव को लागू करने का आग्रह किया है। यह सत्याग्रह देश के प्रत्येक राज्य और प्रत्येक जिलों में किया गया है। वाराणसी में यह वरुणा पुल कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर आगामी तीन नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगा।

जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि यह अर्थक्रांति प्रस्ताव लागू होने से देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन, अपराध, हवाला, घोटाला, नकली नोट और समानांतर अर्थव्यवस्था का आमूल चूल सफाया हो जाएगा। राष्ट्रनिर्माण में अपनी अमूल्य सेवा देने वाले वरिष्ठ नागरिकों सहित देश का आमजन बिना किसी भेदभाव के खुशहाल होगा। रामराज्य भी तो इसी व्यवस्था यानी सिस्टम का नाम है।

उन्होंने बताया कि इस वक्त महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। वैश्विक स्थिति के कारण पेट्रो उत्पाद व अन्य वस्तुओं की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, जिसे न्यूनतम स्तर पर लाने, देश के आम नागरिकों के साथ बुजुर्गों का जीवन खुशहाल करने, भ्रष्टाचार, कालाधन, आतंकवाद, अपराध, नक्सलवाद, हवाला, घोटाला, बेरोजगारी, गरीबी, नकली नोटों को बंद कराने के साथ देश को करमुक्त और कर्जमुक्त बनाने के लिए अर्थक्रांति प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है इसे लागू कराने से सभी समस्याओं का समाधान होगा।

15 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों में 11 करोड़ बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति शोचनीय

पदमपति शर्मा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि देश में इस समय लगभग 15 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनमें 11 करोड़ बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति शोचनीय है। उनकी संध्या को गरिमा प्रदान करने के लिए उन्हें 10,000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार यदि ग्राम्य विकास और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ दशमलव चार प्रतिशत बैंक ट्रांजेक्शन टैक्स (यानी सौ रुपये पर महज 40 पैसे ) लगाती है तो इससे सरकार को 12 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक अनुमान के मुताबिक देश मे कुल बैंक ट्रांजेक्शन लगभग तीन हजार लाख करोड़ है। सरकार को एक्साइज ड्यूटी के मद में लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का राजस्व मिलता है। सरकार इस रकम से एक्साइज ड्यूटी समाप्त कर सकती है। ऐसा करते ही पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 31 प्रतिशत की कमी हो जाएगी, यानी तब पेट्रोल सत्तर रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत लगभग 62-63 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। महगाई धड़ाम से नीचे आएगी और इसका कितना दूरगामी प्रभाव होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है।

अर्थक्रांति मंच ने तीन प्रस्ताव भी पेश किए। मंच से संबद्ध जीवन गौरव अभियान की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती लीला ने कहा कि उपरोक्त तीनों प्रस्ताव लागू हो जाने से देश में अवश्य रामराज्य की स्थापना हो जाएगी।

You Might Also Like

बिहार : पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी काररवाई, 70 अवैध मकानों को गिराने दर्जनभर से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे
अमित शाह शुक्रवार को जारी करेंगे राष्ट्रीय सहकारिता ‘डाटाबेस’
शेयर बाजार में शानदार शुरुआत : सेंसेक्स 281 अंक उछला, निफ्टी 24,347 के पार; कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर
भ्रष्टाचार के खिलाफ ICC का सख्त कदम : पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स 6 वर्षों के लिए प्रतिबंधित
तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर जानिए राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने क्या कहा?
TAGGED:ArthakrantiArthakranti Manchkashinationwide Satyagrahavision of Ramrajya
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

फरवरी में GST कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये, एक वर्ष पहले के मुकाबले 9.1% ज्यादा

Revoi Editor
Revoi Editor
March 1, 2025
चीन : कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शनों में ‘शी जिनपिंग इस्तीफा दो, कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता छोड़ो’ के नारे लगे
फिडे विश्व कप 2025 : वेई यी-सिंडारोव फाइनल का फैसला अब टाईब्रेक में, एसिपेंको ने पक्का किया कैंडिडेट्स का टिकट
बंगाल चुनाव : कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, चार घंटे बाहर बैठी रहीं
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?