hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, तीन अन्य घायल, एक आतंकी ढेर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, तीन अन्य घायल, एक आतंकी ढेर
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, तीन अन्य घायल, एक आतंकी ढेर

Vinayak Barot
Last updated: September 12, 2023 10:23 pm
Vinayak Barot
Published: September 12, 2023
Share
SHARE

राजौरी/जम्मू, 12 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नारला गांव में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया और तीन अन्य जख्मी हो गए।

तलाशी अभियान के दौरान 21 आर्मी डॉग यूनिट में शामिल भारतीय सेना के कुत्ते केंट की भी मौत हो गई है। छह साल की मादा लैब्राडोर डॉग को गोली लगी। मृतक डॉग केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था, तभी उसको गोली लग गई।

इससे पहले जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया था कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं तथा विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी व घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।  आखिरी खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।

You Might Also Like

हमले के बाद पाकिस्तान सख्त : ईरानी राजदूत को वतन वापसी का भेजा आदेश, अपना राजदूत वापस बुलाया
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 81000 से नीचे
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : ASI ने कोर्ट से और 4 सप्ताह तक सर्वेक्षण रिपोर्ट न जारी करने की अपील की
Poster War: फोनपे ने दी कांग्रेस को चेतावनी, कहा- नाम और लोगो वाले पोस्टर हटाइए, नहीं तो…
भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर ओवैसी का सरकार पर प्रहार – आपका ज़मीर मर गया क्या?
TAGGED:encounter with terroristsjammu and kashmirOne soldier martyredOne terrorist killedRajouri
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?