1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, 11 सितम्बर को आधा झुका रहेगा तिरंगा
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, 11 सितम्बर को आधा झुका रहेगा तिरंगा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, 11 सितम्बर को आधा झुका रहेगा तिरंगा

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 सितम्बर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। महारानी एलिजाबेथ के निधन के शोक में भारत में 11 सितम्बर (रविवार) को तिरंगा आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में घोषणा की गई है। मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे देश में उन सभी सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है।

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली 96 वर्षीया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। महारानी ने 70 वर्षों तक शासन किया। उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गऐ शासन का भी अंत हो गया।

एलिजाबेथ के निधन की खबर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। भारत में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोकांजलि अर्पित की है।

दो दिन पहले आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं

गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने निधन से दो दिन पहले आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं, जब उन्होंने नवनियुक्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात की थी और उनसे नई सरकार बनाने को कहा था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code