1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर होगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा, जानिए उपाय
दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर होगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा, जानिए उपाय

दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर होगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा, जानिए उपाय

0
Social Share

वाराणसी, 14 अक्टूबर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस वर्ष 22 अक्टूबर को धनतेरस है। पंचांग के अनुसार, 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि दिन में 4.33 के बाद शुरू होगी। जब त्रयोदशी शुरू होगी, तब प्रदोष काल भी आरंभ होगा।

शनि प्रदोष व्रत के साथ त्रयोदशी का अद्भुत संयोग

कहा जाता है कि शनि यमराज के भाई हैं, इसलिए प्रदोष काल में शनि प्रदोष व्रत के साथ त्रयोदशी दोनों का संयोग एक साथ पड़ने की वजह से इस बार अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है।

66 वर्षों बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, यई जय योग, त्रिपुष्कर योग भी मिल रहे हैं। यानी सभी के लिए यह धनतेरस काफी शुभ रहने वाला है। दोपहर 1.30 से 4.33 तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। ऐसा योग 66 वर्ष बाद बन रहा है। त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर की शाम 5.26 बजे तक रहेगी.।

दीपदान कब करें?

प्रदोषकाल का समय 4.35 से 5.26 बजे तक है। इस समय मीन लग्न में दीपदान करने से मन स्थिर और क्लेष दूर होंगे। वहीं, मेष लग्न में शाम 5.26 बजे से 7.03 बजे तक दीपदान करने से आय में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर आप शाम 4.35 से 7.03 बजे तक दीपदान कर सकते हैं।

राशि के हिसाब से धनतेरस दिन क्या खरीदें, जिससे धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे –

  • मेष राशि : मेष राशि वाले जातकों को सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए, इसके साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
  • वृषभ राशि : धनतेरस के मौके पर इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं, वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
  • मिथुन राशि : इस राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।
  • कर्क राशि : आप इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं, आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।
  • सिंह राशि : सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है।
  • कन्या राशि : इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं, सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।
  • तुला राशि : इस राशि के लोगों को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।
  • वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।
  • धनु राशि : आपको सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है, जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।
  • मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ रहेगी। आपको चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।
  • कुंभ राशि : चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं, शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।
  • मीन राशि : इस राशि के जातकों के लिए सोने अथवा चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ रहेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code