hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्‍लास, राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्‍लास, राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई
राष्ट्रीयहिन्दी

श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्‍लास, राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई

Vinayak Barot
Last updated: August 30, 2021 9:05 pm
Vinayak Barot
Published: August 30, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 अगस्त। देशभर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में इस पर्व की कहीं ज्यादा धूम दिखाई पड़ रही है। वैसे पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण का त्योहार है जन्माष्टमी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा है कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण का त्योहार है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भगवान कृष्ण के संदेश को फैलाने का भी अवसर है, जिसमें पवित्रता, सच्चाई और कर्तव्य की भावना पर जोर दिया गया है। उन्होंने कामना की है कि भगवान कृष्ण के जीवन के सभी शाश्वत मूल्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहें।

जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।  
यह पर्व भगवान श्री कृष्‍ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 30, 2021

भगवान कृष्ण का संदेश सभी मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जिनकी भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवद गीता में भगवान कृष्ण का संदेश सभी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘जहां हम जन्माष्टमी को पूरे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मना रहे है वहीं हमें कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सजग रहने की आवश्यकता है। हमें कोविड मानकों का पालन करते हुए सादगी से इस त्योहार को मनाना चाहिए।’ उन्होंने आशा व्यक्त की कि जन्माष्टमी देश में शांति, सौहार्द्र और संपन्नता लाएगा।

कला, सुन्दरता या आकर्षण में भगवान कृष्ण सर्वत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का त्योहार है और लोग नटखट कन्हैया से लेकर कृष्णा के विराट स्वरूप तक भगवान के सभी रूपों से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कला, सुन्दरता या आकर्षण हो भगवान कृष्ण सर्वत्र है।

Greetings to you all on the auspicious occasion of Janmashtami.

आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण!

— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब विश्व में लोग आज भारतीय अध्यात्मिक पद्धति और दर्शन पर ध्यान दे रहे हैं वहीं इन महान परंपराओं को आगे ले जाने का भी हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जो हो चुका है, उसको पीछे छोड़ना होगा। लेकिन जिसका कोई समय नहीं है, उसे आगे ले जाना होगा। उन्होंने सभी से त्योहार को मनाने, इसके वैज्ञानिक तात्पर्य को समझने और इसके पीछे छिपे लक्ष्य को जानने का आह्वान किया।

You Might Also Like

सीएम योगी को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का बदला लेने की मिली धमकी, प्रयागराज पुलिस अलर्ट पर
शिखर धवन ने आईपीएल से भी लिया संन्यास, अब LLC में मचाएंगे धमाल
GDP ग्रोथ रेट पर बोले सीएम योगी – पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था
यूपी में पहले चरण के मतदान पर सीएम योगी ने भारी बढ़त का दावा किया, अखिलेश ने कहा – भाजपा का फ्लाप शो
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘जहां उनकी सोच खत्म होती है, वहां से हमारा काम शुरू होता है’
TAGGED:Happy Janmashtamipm modiPresident KovindShri Krishna JanmashtamiVice President Naidu
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

મુંબઈમાં 45 વર્ષ બાદ સૌથી વધુ વરસાદ, મલાડ દુર્ઘટનામાં 21ના મોત, બીએમસી પર ઉઠયા સવાલ

Revoi
Revoi
July 2, 2019
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को होंगे द्विवार्षिक चुनाव, पूरा हो रहा जयशंकर सहित अन्य सांसदों का कार्यकाल
गणतंत्र दिवस 2026 : कर्तव्य पथ पर दिखा आत्मनिर्भर भारत का दम, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, यूरोपीय संघ के नेता बने साक्षी
कोरोना के पहले चरण में 12 लाख लोगों ने तोड़ा था दम? स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज की एडवांस साइंस पब्लिकेशन की रिपोर्ट
“કોંગ્રેસ અધ્યક્ષ રાહુલ ગાંધીએ રાજકારણ છોડી દેવું જોઈએ, પાર્ટી પ્રિયંકાને વધારશે આગળ”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?