hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की, कहा – सपा ने पिछड़ों का हक मारा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की, कहा – सपा ने पिछड़ों का हक मारा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की, कहा – सपा ने पिछड़ों का हक मारा

Vinayak Barot
Last updated: January 28, 2023 4:04 pm
Vinayak Barot
Published: January 28, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 28 जनवरी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराज सुहेलदेव के बलिदानों के देखते हुए भारत सरकार को उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने देश को मुगलों का गुलाम होने से बचाया।

ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा, ‘सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह देश के इतने महान राजा के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग करें। वो लोग सिर्फ अपने नेता के लिए ऐसी मांग कर सकते हैं। मैं इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द ही मुलाकात करूंगा।’

विदेशी आक्रांता को हराया था

राजभर ने कहा कि महाराज सुहेलदेव के बलिदान का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले बहराइच में उनके स्मारक का शिलान्यास कर चुके हैं। जब भारत पर विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी ने आक्रमण किया तो उस वक्त हिन्दुस्तान का कोई भी राजा उसके सामने नहीं टिक पाया। उस वक्त महाराज सुहेलदेव ने महमूद गजनवी को हराकर भारत को मुगलों का गुलाम होने से बचाया था।

सपा नेता सिर्फ अपने लिए ऐसी मांग कर रहे

ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के नेताओं व अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के रहते राजभर समाज के लिए क्या किया? वह सरकार में रहने के दौरान सिर्फ चिल्लाते रहे।

उन्होंने महराज सुहेलदेव को कभी सम्मान देने की बात तक नहीं की। आज जब वो सत्ता में नहीं है तो सरकार से मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता कभी खुद से बाहर नहीं निकल पा रहे। वे सिर्फ अपने नेता के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग कर रहे हैं न कि समाज के बड़े व महान राजा के लिए इससे अखिलेश यादव की नीयत साफ तौर पर दिखती है।

You Might Also Like

Pepsi Sharma Death : हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
आईपीएल -17 : ऋतुराज की कप्तानी पारी के बाद देशपाण्डे की मारक गेंदबाजी, CSK ने SRH से चुकता किया हिसाब
महाराष्ट्र : संजय राउत दोषी करार, मानहानि केस में 15 दिनों की कैद की सजा
मुझे मजा आता है… ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी, भाजपा को बताया हिटलर
राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्टेशन जाकर कुलियों से की मुलाकात, देशवासियों की तरफ से दिया धन्यवाद
TAGGED:bharat ratnaMaharaj SuheldevOmprakash Rajbharrights of the backwardsp
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?