1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन! सीएम शिंदे के आश्वासन पर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन! सीएम शिंदे के आश्वासन पर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन! सीएम शिंदे के आश्वासन पर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

0
Social Share

मुंबई, 20 मार्च। महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

राजपत्रित अधिकारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी थी

उल्लेखनीय है कि आज राजपत्रित अधिकारियों ने भी 28 मार्च से हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी थी। इन कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान भवन में कर्मचारी संघ की बैठक बुलाई थी।

राज्य कर्मचारी मंगलवार से काम पर लौटेंगे

मुख्यमंत्री शिंदे के साथ बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई और कर्मचारियों ने घोषणा की कि वे अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं। सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया है कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। इसके बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी मंगलवार से काम पर लौटेंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code