hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओडिशा: कांग्रेस छात्र नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, अमित मालवीय का राहुल पर तंज, कहा- एक और बब्बर शेर जेल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ओडिशा: कांग्रेस छात्र नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, अमित मालवीय का राहुल पर तंज, कहा- एक और बब्बर शेर जेल में
हिन्दीराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा: कांग्रेस छात्र नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, अमित मालवीय का राहुल पर तंज, कहा- एक और बब्बर शेर जेल में

Revoi Editor
Last updated: July 21, 2025 12:30 pm
Revoi Editor
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 जुलाई। कांग्रेस ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर वहां की भाजपा सरकार को घेरे में ले रही है मगर वहीं कांग्रेस के छात्र विंग के अध्यक्ष को पुलिस ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्रा की तरफ से पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी मगर छात्रा द्वारा इसकी शिकायत रविवार को की गई और पुलिस ने मीडियो को सोमवार यानी आज 21 जुलाई को जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘यह घटना 18 मार्च को हुई थी लेकिन छात्रा द्वारा रविवार को मंचेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह सामने घटना सामने आई। छात्र की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी यानी उदित प्रधान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’

पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा ने एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे घटना के बारे में किसी नहीं बताने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म और आपराधिक धमकी भी शामिल है।

  • भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना

इस खबर के सामने आने के बाद अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने न्यूज एजेंसी की इस खबर के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में।’ आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(1), 123, 296, 74 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • NSUI ने उदित प्रधान को किया सस्पेंड

पुलिस द्वारा रेप के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद NSUI ने उदित प्रधान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और जांच की जा रही है। NSUI ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, ‘अभी की घटना को देखते हुए, NSUI ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष को जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। NSUI जेंडर बेस्ड अन्याय के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस की नीति रखता है और जवाबदेही और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है। बालासोर पीड़िता के लिए न्याय की हमारी लड़ाई पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी।’

You Might Also Like

देश में कानून अब ‘अंधा’ नहीं : ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति की आंखों से पट्टी हटी और हाथ में तलवार की जगह संविधान
कर्नाटक: मंत्रिमंडल गठन पर पार्टी आलाकमान से चर्चा के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार दिल्ली रवाना
दिल्ली सरकार ने बामनोली भूमि अधिग्रहण संबंधी रिपोर्ट सीबीआई और ईडी को भेजी
राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी ने मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर जताया शोक
यूपी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- बारिश में बह गई भाजपा की स्मार्ट सिटी
TAGGED:Amit MalviyaArrestedCongress student leaderodishaRahulRAPE
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?