भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 8 हजार से नीचे गिरी, 543 दिनों में न्यूनतम

नई दिल्ली, 23 नवंबर। देश में कोरोना वायरस के लगातार कम होते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटे में 7,579 नए केस सामने आए हैं। यह संख्या पिछले 543 दिनों में सबसे कम है। इसके सापेक्ष 12,202 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि दिनभर में 131 लोगों की मौत हुई। हालांकि केरल का 105 बैकलॉग जोड़कर  22 नवंबर की तिथि में कुल 236 मौतें दर्शाई गईं।

  • अब तक 4.66 लाख लोगों की मौत, 1.13 लाख इलाजरत मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4.66 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 98.32 फीसदी की दर से अब तक 3.39 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मार्च, 2020 के बाद से न्यूनतम स्तर पर चल रही सक्रियता दर 0.33 फीसदी है और 24 घंटे में 4,859 की कमी के बाद सोमवार तक देश में 1,13,584 इलाजरत मरीज थे। यह संख्या पिछले 536 दिनों में सबसे कम है।

  • 311 दिनों में 117 .63करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत  311 दिनों में कोरोनारोधी टीकों की 117.63 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें सोमवार को 71.92 लाख टीके लगाए गए। उधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि 22 नवंबर तक पूरे देश में 63.34 लोगों के कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। इनमें सोमवार को 9.46 लाख लोगों की जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 22 नवंबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 7,579

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 12,202

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 236 (इनमें केरल का 105 बैकलॉग भी शामिल)

अब तक कुल संक्रमित : 3,45,26,480

अब तक कुल स्वस्थ : 3,39,46,749

रिकवरी दर : 98.32%

अब तक कुल मौतें : 4,66,147

मृत्यु दर : 1.35%

इलाजरत मरीज : 1,13,584 (दैनिक गिरावट 4,859)        

सक्रियता दर : 0.33%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 71,92,154 

311 दिनों में कुल टीकाकरण  : 1,17,63,73,499

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 9,64,980

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 63,34,89,239.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular