1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे खिसकी, 220 दिनों में सबसे कम
भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे खिसकी, 220 दिनों में सबसे कम

भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे खिसकी, 220 दिनों में सबसे कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के खिलाफ मैराथन संघर्ष के बीच देश में संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इस क्रम में शनिवार को देशभर में 14,146 नए केस पाए गए। नए संक्रमितों की यह संख्या 229 दिनों में सबसे कम है। दिनभर में 144 लोगों की मौत हुई तो 19,788 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस में 5,678 की गिरावट के बीच देश में कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे जा खिसकी है। 16 अक्टूबर तक देश में कुल 1,95,846 सक्रिय मामले थे। यह संख्या पिछले 220 दिनों में सबसे कम है।

रिकवरी रेट 98.10 फीसदी, एक्टिव दर 0.57 प्रतिशत

देश में इस जानलेवा बीमारी से स्वस्थ होने वाली की दर अब 98.10 फीसदी हो गई है, जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे अधिकतम स्तर पर है। अब तक देशभर में 3.34 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा सक्रियता दर 0.57 फीसदी है, जो मार्च, 2020 के बाद से न्यूनतम स्तर पर है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 114 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। इसी प्रकार दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत है, जो पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है।

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 274 दिनों में अंतर्गत अब तक 97.65 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराकदी गई है जबकि 16 अक्टूबर तक कुल 59.09 करोड़ कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 16 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 14,146

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 19,788

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 144

अब तक कुल संक्रमित : 3,40,67,719

अब तक कुल स्वस्थ : 3,34,19,749

रिकवरी दर : 98.10%

अब तक कुल मौतें : 4,52,124

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 1,95,846 (दैनिक गिरावट 5,786)        

सक्रियता दर : 0.57%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 41,20,772

274 दिनों में कुल टीकाकरण  : 97,65,89,540

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 11,00,123

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 58,09,35,381.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code