hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, 191 दिनों में न्यूनतम एक्टिव केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, 191 दिनों में न्यूनतम एक्टिव केस
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, 191 दिनों में न्यूनतम एक्टिव केस

Vinayak Barot
Last updated: September 27, 2021 12:41 pm
Vinayak Barot
Published: September 27, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 सितम्बर। देश में कोविड-19 का दायरा कम होने के बीच इलाज करा रहे संक्रमित मरीजों की संख्या छह माह बाद तीन लाख से नीचे जा गिरी है। रविवार को देश में 2,99,620 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। यह संख्या मार्च-अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के आगमन के बाद से 191 दिनों में सबसे कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश में लगातार तीसरे दिन 30 हजार से कम नए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगातार तीसरे दिन देशभर में 30 हजार से कम 26,041 नए मामले सामने आए और 276 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 29,621 रोगी स्वस्थ हुए। मौजूदा रिकवरी दर 97.78 प्रतिशत है जबकि एक्टिव केस में 3,856 की गिरावट के साथ अब एक्टिव रेस गिरकर 0.89 हो गया है।

केरल में अब भी 1.63 लाख सक्रिय मामले

दक्षिणी राज्य केरल की स्थिति भी लगातार सुधर रही है और लगातार नौवें दिन 20 हजार से कम 15,951 नए संक्रमित पाए गए। हालांकि केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अब भी लगभग हर दिन इस संक्रमण के चलते 100 से ज्यादा लोग मर रहे हैं। रविवार को 165 लोगों की मौत हुई तो 17,658 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस में 1,872 की गिरावट के साथ 26 सितम्बर तक राज्य में 1,63,855 मरीजों का इलाज जारी था।

टीकाकरण का आंकड़ा 86 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का लाभ ले चुके लोगों की संख्या 254 दिनों में 86 करोड़ के पार 86.01 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि रविवार के अवकाश के दिन सिर्फ 38.18 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा सकी। दूसरी तरफ 26 सितम्बर तक कुल 56.44 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 26,041

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 29,621

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 276

अब तक कुल संक्रमित : 3,36,78,786

अब तक कुल स्वस्थ : 3,29,31,972

रिकवरी दर : 97.78%

अब तक कुल मौतें : 4,47,194

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,99,620 (दैनिक गिरावट 3,856)  

सक्रियता दर : 0.89%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 38,18,362     

254 दिनों में कुल टीकाकरण  86,01,59,011

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 11,65,006

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 56,44,08,251.

You Might Also Like

यूपी चुनाव : कुशीनगर में बोले स्वामी प्रसाद- चुनावी महाभारत के कृष्ण अखिलेश तो अर्जुन मैं
भगदड़ का नई दिल्ली स्टेशन पर न हो दोहराव, रेलवे ने लिया सबक; अब नजर आएंगे यात्रियों के लिए ये इंतजाम
आईपीएल-17 : घरेलू टीमों का विजय अभियान थमा, KKR की दूसरी जीत में वेंकटेश व सुनील चमके, RCB घर में परास्त
झारखंड: शिबू सोरेन को राज्यपाल, विस अध्यक्ष और विधायकों ने विधानसभा परिसर में दी श्रद्धांजलि
सीएम आतिशी का दावा – दिल्ली में भाजपा का सीएम फेस होंगे रमेश बिधूड़ी
TAGGED:Corona crisis in Indiacorona infectiondecrease in active casesKovid-19recovery rate increased
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?