hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर NSA अजित डोभाल का दावा – ‘भारत में एक कांच भी नहीं टूटा, हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को उड़ाया’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर NSA अजित डोभाल का दावा – ‘भारत में एक कांच भी नहीं टूटा, हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को उड़ाया’
राष्ट्रीयहिन्दी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर NSA अजित डोभाल का दावा – ‘भारत में एक कांच भी नहीं टूटा, हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को उड़ाया’

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2025 4:08 pm
Revoi Editor
Published: July 11, 2025
Share
SHARE

चेन्नई, 11 जुलाई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था और उनमें एक भी नहीं बचा।

विदेशी मीडिया की भ्रामक रिपोर्टिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की

अजित डोभाल आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई विदेशी समाचार एजेंसियों ने भारत को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित की है। डोभाल ने साथ ही यह भी कहा, ‘भारत का ऑपरेशन बेहद ही सफल रहा। हमने पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें से एक भी नहीं चूका।’

एनएसए डोभाल ने विदेशी मीडिया में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘विदेशी मीडिया कहता है कि पाकिस्तान ने ये किया..वो किया. एक भी तस्वीर दिखाइए, जो भारत को हुए नुकसान को दर्शाती हो। यहां तक कि एक कांच का शीशा भी टूटा हो।’

उन्होंने इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए देश में बने हथियारों की सराहना करते हुए कहा, ‘हमें स्वदेशी हथियारों के इस्तेमाल पर गर्व है। हमें इस बात पर गर्व है कि इस ऑपरेशन में कुछ बेहतरीन सिस्टम्स ने काम किया। चाहे वह ब्रह्मोस हो, इंटीग्रेटेड एयर कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम्स या रडार्स।’

‘हम चाहें तो पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं’

अजित डोभाल ने कहा, ‘विदेशी मीडिया द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 एयरबेस दिखाए गए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो या चकलाला। मैं सिर्फ वही बता रहा हूं, जो उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग में छापा। हममें यह क्षमता है कि यदि हम चाहें तो पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।’

पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे

डोभाल ने कहा, ‘हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र यहां किया गया था। हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी… हमने पाकिस्तान के आर-पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फैसला किया, ये सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे। हम कोई भी निशाना नहीं चूके। हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा। यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है? पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे।’

‘भारत, एक राष्ट्र के रूप में सहस्राब्दियों से अस्तित्व में है’

एनएसए ने कहा, ‘हम एक ऐसे देश और ऐसी सभ्यता से ताल्लुक रखते हैं, जो हजार वर्षों से संकटग्रस्त, लहूलुहान और अपमानित रही है। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुछ सहा है… मुझे नहीं पता कि इस सभ्यता को जीवित रखने और राष्ट्र की इस धारणा को जीवित रखने के लिए उन्होंने कितने अपमान, अभाव और कष्ट सहे होंगे। राष्ट्र, राज्य से अलग होता है। भारत, एक राष्ट्र के रूप में सहस्राब्दियों से अस्तित्व में है। अब से 22 वर्ष बाद जब हम अपनी आजादी के 100 साल पूरे कर रहे होंगे, तब आप अपने करिअर के शीर्ष पर होंगे।’

यह था ऑपरेशन सिंदूर

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। उनकी हत्या करने से पहले उनकी धार्मिक पहचान की गई। इन मृतकों में अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इसके जवाब में भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस भी ध्वस्त हो गए। हालांकि, बाद में पाकिस्तान सरकार का एक डोजियर लीक भी लीक हुआ, जिसमें यह खुलासा हुआ कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इससे भी ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था।

You Might Also Like

लखनऊ लुलु माल विवाद पर बोले आजम खान- कोई काम ही नहीं है क्या, ये लुलु, लोलो, टूलू…
कर्नाटक: मंगलुरु में दो पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त, इलाके में पुलिस तैनात
राजद प्रमुख लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बाहर, कथित गर्लफ्रेंड संग फोटे हुई थी वायरल
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – बिहार मतदाता सूची की अवैधता साबित हुई रद होंगे SIR के परिणाम
लोकतंत्र का महापर्व : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान शुरू, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी
TAGGED:9 terrorist hideouts in PakistanNot even a single glass broke in Indiansa-ajit-dovalOperation Sindoor
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?