hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश में भी अब भारत सीरीज नंबर का पंजीकरण, लेकिन चुकाना होगा अतिरिक्त कर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश में भी अब भारत सीरीज नंबर का पंजीकरण, लेकिन चुकाना होगा अतिरिक्त कर
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश में भी अब भारत सीरीज नंबर का पंजीकरण, लेकिन चुकाना होगा अतिरिक्त कर

Vinayak Barot
Last updated: November 21, 2021 2:07 pm
Vinayak Barot
Published: November 21, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश में भी अब वाहनों पर भारत सीरीज के नंबर का पंजीकरण कराया जा सकेगा। हालांकि बीएच सीरीज के नंबर के लिए परिवहन विभाग की तरफ से कुछ शर्तें रखी गई हैं। अपने वाहन पर यूपी की बजाय बीएच सीरीज का नंबर चाहने वाले वाहन स्वामियों को आवेदन करना होगा और परिवहन विभाग की शर्तों को पूरा करने पर ही भारत सीरीज का नंबर ले पाना संभव हो पाएगा।

बीएच सीरीज के नंबर से किसी भी राज्य में आवागवमन पर रोक नहीं होगी

वाहन पर भारत सीरीज का नंबर होने से देशभर में किसी भी राज्य में वाहन के आवागमन पर कोई रोक टोक नहीं होगी और न ही उस राज्य में वाहन को पंजीकृत कराने की आवश्यकता पड़ेगी। यह जरूर है कि बीएच सीरीज का नंबर लेने पर अतिरिक्त भार भी उठाने को वाहन स्वामी को तैयार रहना पड़ेगा, लेकिन इससे उन्हें काफी राहत भी मिलेगी।

दूसरे राज्यों में पंजीकरण से भी मिलेगी मुक्ति

अभी तक दूसरे प्रदेश में बिना रजिस्ट्रेशन कराए अधिकतम 12 महीने तक वाहन रखने की अनुमति है। इस अवधि की समाप्ति से पहले फिर से पंजीकरण करवाना होता है, पर बीएच सीरीज शुरू होने के बाद इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीएच सीरीज के शुरू होने के बाद वे वाहन स्वामी राहत की सांस लेंगे, जिनका एक से दूसरे राज्य में तबादला होता रहता है और वहां उन्हें अपने वाहन का फिर से पंजीकरण कराना पड़ता है।

इन सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सेना से जुड़े रक्षा कर्मियों, केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही संगठनों के स्वामित्व वाले निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए बीएच सीरीज की शुरुआत की है।

इस नई बीएच सीरीज के तहत जिनके दफ्तर चार या अधिक राज्यों में हैं, उनके कर्मचारी 60 नंबर फॉर्म पर आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारी अपना परिचय पत्र अटैच कर वाहन का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि परिवहन विभाग की यह योजना स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।

परिवहन विभाग ने तय की हैं टैक्स की ये दरें

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 10 लाख रुपये कीमत वाले वाहन पर 8 फीसद, 10 से 20 लाख रुपये लागत वाले वाहनों पर 10 फीसद और 20 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले वाहनों के लिए 12 फीसद रोड टैक्स निर्धारित किया गया है। इस कर पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के साथ ही डीजल वाहनों के लिए दो फीसद अतिरिक्त शुल्क लगेगा जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों पर दो फीसद कम शुल्क चुकाना होगा।

भारत सीरीज के नंबर के पंजीकरण के लिए दो-दो वर्ष के लिए टैक्स जमा करना होगा। 15 वर्षों की वैधता में सात बार टैक्स जमा होगा जबकि उसके बाद एक-एक वर्ष का कर जमा होगा।

You Might Also Like

आज भारत अपने श्रमबल का सम्मान करता है, WHEF के सम्मेलन में बोले सीएम योगी
कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले – समान नागरिक संहिता पर भाजपा का रुख स्पष्ट, यही सरकार का भी विचार
तुर्की-सीरिया में मौतों का आंकड़ा 10 हजार के करीब, भारत ने ऑपरेशन दोस्त में भेजी रोमियो-रैम्बो की जोड़ी
फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों ने फिर जीता राष्ट्रपति चुनाव, मरीन ले पेन को दी मात
आईपीएल -17 : शहबाज व अभिषेक के स्पिनजाल में फंसा राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी बार फाइनल में
TAGGED:BH Series NumberBharat Series NumberTransport Departmentuttar pradeshVehicle Registration
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ममता बनर्जी का भाजपा पर प्रहार – ‘संविधान बदलने की हो रही कोशिश, इतिहास बदला जा रहा…ऐसा नहीं होने दूंगी’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 22, 2023
“મોદીજીએ ભૂતાનના અર્થતંત્રને મદદ કરવા વચન આપ્યું પણ સાથે સાથે એ ભૂલી ગયા કે જયારે ઝાડા થયા હોય ત્યારે શંખ ના ફૂંકાય”
श्रीलंका के धाकड़ पेसर लसिथ मलिंगा ने छोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, टी20 प्रारूप से भी लिया संन्यास
કાશ્મીરના મુદ્દે પાકિસ્તાનનો યૂએન ને પત્રઃ UN ની ચુપકીદી
महाराष्ट्र चुनाव : शिंदे की शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 45 नामों में 37 प्रमुख वफादारों को टिकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?