hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अब देशभर में SIR की तैयारी : निर्वाचन आयोग सोमवार को जारी करेगा पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अब देशभर में SIR की तैयारी : निर्वाचन आयोग सोमवार को जारी करेगा पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी
राष्ट्रीयहिन्दी

अब देशभर में SIR की तैयारी : निर्वाचन आयोग सोमवार को जारी करेगा पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी

Revoi Editor
Last updated: October 26, 2025 7:46 pm
Revoi Editor
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) सोमवार को दोपहर बाद 4.15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके दोनों सहयोगी निर्वाचन आयुक्त – सुखबीर सिंह संधु व विवेक जोशी देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखों की घोषणा करेंगे।

SIR के पहले चरण में 10–15 राज्यों को किया जाएगा शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसआईआर के पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं। एसआईआर मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतकों के नाम हटाना, डुप्लिकेट प्रविष्टियां निकालना और स्थानांतरण जैसे कार्य शामिल होते हैं।

#PressConference by the Election Commission of India.

Date 🗓️: October 27, 2025
Time ⏰: 4:15 PM

Details in image pic.twitter.com/ft1mu8fTc4

— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 26, 2025

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले वर्ष होने हैं चुनाव

चुनाव आयोग की यह पहल विशेष रूप से उन राज्यों पर केंद्रित है, जहां जल्द ही चुनाव होने हैं। इनमें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं और मतदाता सूची की शुद्धता चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करेगी।

पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी जारी की जाएगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी जारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह चरण उन राज्यों से शुरू होगा, जहां चुनावी तैयारी सबसे अधिक जरूरी है। तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कड़ा मुकाबला है जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता बनाम भाजपा की चुनौती प्रमुख मुद्दा रहेगा। केरल में एलडीएफ और यूडीएफ की टक्कर, असम में भाजपा की मजबूत पकड़ और पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की भूमिका पर नजर रहेगी।

सूत्रों का कहना है कि इन राज्यों में मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकती है, लिहाजा एसआईआर की समयबद्धता महत्वपूर्ण है। आयोग ने हाल के वर्षों में डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर मतदाता सूची को और मजबूत किया है। वोटर हेल्पलाइन एप, ऑनलाइन पंजीकरण और बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की भूमिका को बढ़ावा दिया गया है।

पहले चरण के बाद अन्य राज्यों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा

एसआईआर के दौरान घर-घर सर्वेक्षण, दावे-आपत्तियां निबटाना और फोटो आईडी कार्ड अपडेट जैसे कार्य किए जाएंगे। पहले चरण के बाद अन्य राज्यों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा, ताकि पूरे देश में एकसमान प्रक्रिया लागू हो। यह घोषणा ऐसे समय में आ रही है, जब राजनीतिक दल मतदाता पंजीकरण पर सतर्क हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक सिर्फ बिहार में SIR की प्रक्रिया हुई है, जहां आगामी छह व 11 नवम्बर को दो चरणों में राज्य की कुल 243 सीटों के लिए मतदान निर्धारित है।

You Might Also Like

अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर हमला – दिल्ली शराब घोटाले का सरगना अब भी बाहर है…
कर्नाटक : बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला
राज्यसभा के सभापति ने डेरेक ओ’ब्रायन, राघव चड्ढा के खिलाफ शिकायतों को विशेषाधिकार समिति में भेजा
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की नई पहल – आईएएस परीक्षा की फ्री ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शुरू की कोचिंग ‘संभवम’
पाकिस्तान : पीएम इमरान खान की विदाई की तैयारी? यूट्यूब चैनल से पीएमओ हटाया
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?