‘अब अधिकारी बनाम अधिकारी…’, IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

लखनऊ, 30 मई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आयकर विभाग में आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला हुआ है। इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा पर गौरव गर्ग को दफ्तर के कमरे में बंद कर पीटने का आरोप हैं। वहीं इस मामले को लेकर अब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-बीजेपी सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जाँच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी और इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं।”

बता दें कि 2014 बैच के अधिकारी योगेंद्र मिश्रा पर मारपीट का आरोप है। असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र की एक मामले में जांच चल रही थी और उसी जांच के सिलसिले में किसी बात को लेकर गौरव गर्ग से विवाद हुआ। इसके बाद योगेंद्र ने पेपर वेट और घुसे से गौरव गर्ग को मारा है।

वहीं घायल IRS गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गौरव गर्ग को सेकेंड फ्लॉर स्थित प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। कई आईएएस और आईपीएस अफसर भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आईआरएस गौरव गर्ग लखनऊ में तैनात रहीं आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग को देखन अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उनका कुशलक्षेम पूछने आया हूं, बाकी कानून अपना काम कर रहा है।

वहीं अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक एंगल इसमें नहीं देखना चाहिए, पॉलीटिकल विषय नहीं है वो। जिस प्रकार की दुर्घटना हुई है कानून अपना काम करेगा, मुझे विश्वास है जो दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बीजेपी नेता ने कहा कि अभी उनकी स्थिति सामान्य है, उनके मुंह में चोट लगी है और पैर में लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular