hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली-हावड़ा रूट पर अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बारी, यूपी और बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली-हावड़ा रूट पर अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बारी, यूपी और बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-हावड़ा रूट पर अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बारी, यूपी और बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Revoi Editor
Last updated: April 21, 2025 12:53 am
Revoi Editor
Published: April 21, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। भारतीय रेलवे बहुत जल्द कई प्रमुख रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रही है, इनमें नई दिल्ली-हावड़ा (कोलकाता) रूट भी शामिल है। राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस के बाद यह इस रूट पर तीसरी प्रीमियम ट्रेन सेवा होगी।

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीईएमएल द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्ट्री तकनीक के साथ विकसित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अनावरण सितम्बर, 2024 में किया था। फिलहाल रेलवे ने नई दिल्‍ली-हावड़ा वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन के लॉन्च के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह ट्रेन बहुत जल्द पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है।

15 घंटे में 1,449 किलोमीटर का सफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 15 घंटे से कम समय में 1,449 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती है। इसके साथ ही यह राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस को पीछे छोड़ते हुए इस रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन बन जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के स्टॉपेज

नई दिल्ली और हावड़ा के बीच की यात्रा के दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, धनबाद जंक्शन और आसनसोल जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

16 कोच वाली ट्रेन का किराया

दिल्ली-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी 3-टियर कोच, चार एसी 2-टियर कोच और एक फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार एसी 3-टियर का किराया लगभग 3000 रुपये, एसी 2-टियर के लिए किराया 4000 रुपये और फर्स्ट क्लास एसी के लिए किराया 5100 रुपये होने की उम्मीद है।

टाइम टेबल

पश्चिम बंगाल को जाने वाली यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम लगभग 5.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह लगभग 8.00 बजे हावड़ा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी के समय यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन से शाम 5.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन पूर्वाह्न 8.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

बिहार में 12 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में फिलहाल 12 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें राज्य के 15 जिलों से होकर गुजरती हैं और 22 जगहों पर रुकती हैं। इसके अलावा रेलवे देश के विभिन्न शहरों से बिहार के लिए छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रही है।

You Might Also Like

एनसीपी की 5 जुलाई को अहम बैठक : पार्टी के विभाजन पर होगी चर्चा, जयंत पाटिल का सरकार को समर्थन से इनकार
अमित शाह का बीआरएस पर प्रहार – असदुद्दीन ओवैसी के हाथ में है ‘कार’ की स्टीयरिंग
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने की 8वीं गिरफ्तारी, विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी अरेस्ट
महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने ही विधायकों से नाराज, गोवा के होटल में किया था डांस
Shyama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि आज: बोले सीएम योगी- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता के लिए समर्पित था
TAGGED:Delhi-Howrah Routeindian railwaysVande Bharat Sleeper Train
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?