एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

नोएडा, 6 अप्रैल। नोएडा पुलिस ने सांप तस्करी से लेकर रेव पार्टी आयोजित करने और उनमें सांपों का जहर सप्लाई करने वाले मामले में बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव और 7 अन्य के खिलाफ 1200 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। पुलिस ने सूरजपुर कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 24 गवाहों के बयान दर्ज हैं।

आरोप पत्र में कहा गया है कि एल्विश सपेरों के संपर्क में था, मौके से एक जहरीला सांप और 20 मिलीलीटर करैत प्रजाति का जहर भी बरामद किया गया था। नवंबर में पीएफए संगठन ने एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले से जुड़ी वीडियो, कॉल की डिटेल और कई सबूत के आधार पर चार्जशीट तैयार की है। इसके साथ ही एल्विश पर लगी एनडीपीएस की धाराओं को भी आधार बनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular