hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में विलम्ब हो तो घबराने की जरूरत नहीं : विशेषज्ञ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में विलम्ब हो तो घबराने की जरूरत नहीं : विशेषज्ञ
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में विलम्ब हो तो घबराने की जरूरत नहीं : विशेषज्ञ

Vinayak Barot
Last updated: May 13, 2021 11:18 am
Vinayak Barot
Published: May 13, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 मई। कोरोना महामारी से बचाव के क्रम में देश के कई हिस्सों में कोरोनारोधी टीके की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में आमजन के बीच यह सवाल उठने लगा है कि यदि टीके की दूसरी डोज लगने में विलम्ब हो जाए तो पहली डोज का असर क्या खत्म हो जाएगा? इससे इनकार करते हुए एक विशेषज्ञ ने कहा है कि दूसरी डोज लगने के बाद ही एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया पूरी होगी, इसलिए दूसरी डोज लगने में तनिक विलम्ब होने पर घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि देश में कोरोनारोधी दो टीके-कोवैक्सीन और कोविशील्ड उपलब्ध हैं। सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कोवैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद चार से छह हफ्ते के भीतर दूसरी डोज की मियाद तय की गई है जबकि कोविशील्ड के लिए यह समय सीमा छह से आठ हफ्ते के बीच निर्धारित की गई है।

दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) के अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता का कहना है कि यदि वैक्सीन की कमी के बीच दूसरी डोज लेने में लोगों को परेशानी हो रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने वैक्सीन की जो पहली डोज ली है, वह खराब हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि पहली डोज शरीर के मेमरी सेल में मौजूद रहती है। ऐसे में 10-15 दिन विलम्ब से भी दूसरी डोज लेने पर कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि दूसरी डोज के बाद ही पूरी एंटीबॉडी बनती है।

डॉ. अरुण गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को टीके की दोनों डोज एक ही वैक्सीन की लगवानी है, चाहे वह कोवैक्सीन हो अथवा कोविशील्ड। उन्होंने कहा कि दोनों वैक्सीन को अलग-अलग तरीके से बनाया गया है और अब तक कोई ऐसा अध्ययन या वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि दोनों डोज अलग-अलग वैक्सीन की लगवाई जा सके। जिस वैक्सीन की डोज पहले ली गई है, वही दूसरी बार भी लेनी है।

You Might Also Like

RBI का बड़ा एलान : बैंकिंग सिस्टम में 1.9 लाख करोड़ की लिक्विडिटी बढ़ाएगा
राहुल गांधी अपने बयान पर अडिग, बोले- ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’, अमित शाह को हटाने की मांग दोहराई
बिहार : शराबबंदी संशोधन बिल विधानसभा से पास, पहली बार पीकर पकड़े गए तो जुर्माना देकर छूट सकेंगे
Indigo Flight Cancellation : 800 से अधिक उड़ने आज भी हुई कैंसिल, DGCA की सख्ती के बीच पैसेंजर्स को रिफंड दे रही इंडिगो
एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी विदेश मंत्री- ‘भारत के बिना अमेरिका अधूरा’, चीन और रूस पर दिया सख्त संदेश
TAGGED:Corona vaccinedelaysecond dosespecialist
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?