hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया से जुड़ेंगे नीतीश रेड्डी, चोटिल कप्तान गिल के कवर के तौर पर होंगे शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया से जुड़ेंगे नीतीश रेड्डी, चोटिल कप्तान गिल के कवर के तौर पर होंगे शामिल
खेलहिन्दी

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया से जुड़ेंगे नीतीश रेड्डी, चोटिल कप्तान गिल के कवर के तौर पर होंगे शामिल

Revoi Editor
Last updated: November 18, 2025 7:21 pm
Revoi Editor
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 18 नवम्बर। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवम्बर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रस्तावित दूसरे व अंतिम टेस्ट के लिए चोटिल कप्तान शुभमन गिल के कवर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल होंगे। गौरतलब है कि कोलकाता टेस्ट के की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव के बाद गिल को बाहर होना पड़ा था और गुवाहाटी टेस्ट में उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

गिल गुवाहाटी नहीं पहुंचे तो बेंगलुरु की उड़ान पकड़ेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिल टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन उनकी गर्दन में अकड़न को देखते हुए उनके दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। यदि गिल गुवाहाटी नहीं पहुंच पाते तो वह कोलकाता से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सीओई के लिए उड़ान भरेंगे। गिल की यात्रा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी स्थिति में नीतीश को दोबारा टीम में शामिल किया जाएगा। उन्हें दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए टीम से रिलीज किया गया था।

रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैचों के लिए रिलीज किया गया था

रेड्डी ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक वनडे में 37 रन बनाए और एक विकेट लिया। हालांकि, राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की। दोनों टीमों के बीच आखिरी लिस्ट ए मैच बुधवार को होना है। रेड्डी सोमवार की शाम कोलकाता पहुंचे, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया।

माना जा रहा है कि बुधवार रात राजकोट में खेलने के बाद फिर अगले दिन गुवाहाटी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना रेड्डी के लिए मुश्किल होता, क्योंकि इससे उन्हें पहला अभ्यास सत्र भी छोड़ना पड़ता और टीम प्रबंधन इस स्थिति के पक्ष में नहीं था। यदि गिल समय पर फिट नहीं होते हैं तो एक टेस्ट शतक और दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण रेड्डी गुवाहाटी में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने ईडन गार्डन्स में किया रियाज

इस बीच, पहले टेस्ट में 30 रनों से मिली हार के बाद भारत सीरीज बचाने के लिए बेताब है। यही वजह है कि टीम ने दूसरे टेस्ट से पहले बचे अतिरिक्त दिनों में आराम करने के बजाए ट्रेनिंग को तरजीह दी। इसी क्रम में भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को ईडन गार्डंस स्टेडियम में अभ्यास किया। कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय खिलाड़ी और सहायक स्टाफ के सदस्य ट्रेनिंग करते नजर आए। कप्तान शुभमन गिल इसमें शामिल नहीं थे, लेकिन कई भारतीय बल्लेबाजों ने अभ्यास में पसीना बहाया।

You Might Also Like

लंदन में बोलीं बीआरएस नेत्री कविता – महिला आरक्षण बिल विश्वभर की महिलाओं को करेगा प्रेरित
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले पीएम मोदी की तारीफ की, फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी
WFI विवाद : निराश पहलवान विनेश फोगाट ने भी लौटाए अर्जुन, खेल रत्न पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर रखे अवॉर्ड
चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर विस्फोट, सीएफएसएल टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
उमेश पाल हत्याकांड EQ माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा और उसकी दो बेटियां को पुलिस ने किया वॉन्टेड, जानें वजह 
TAGGED:cover for injured captain GillCricketGuwahati TestNitish ReddyNitish will join Team India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?