नितिन गडकरी ने सूरत व चेन्नई को जोड़ने वाली ग्रीन फील्ड सड़क परियोजना की घोषणा की

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 2 अक्टूबर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सूरत (गुजरात) और चेन्नई (तमिलनाडु) को जोड़ने वाली एक नई महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की घोषणा की। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शनिवार को 4,075 करोड़ रुपये की 527 किलोमीटर लंबी 25 राजमार्ग परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण राजमार्ग समारोह के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह घोषणा की।

सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर-चेन्नई को जोड़ेगी 50 हजार करोड़ की यह ग्रीन फील्ड सड़क

नितिन गडकरी ने कहा कि 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई ग्रीन फील्ड सड़क सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर-चेन्नई को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे जाम की समस्या दूर होगी। इस परियोजना के लिए कुल एक हजार 150 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

पेट्रोल की बजाय इथेनॉल के उपयोग पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने वाहनों में पेट्रोल की बजाय इथेनॉल के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के लिए इथेनॉल एक अच्छा विकल्प है और लोग इसका उपयोग करते हैं, तो देश का पेट्रोल आयात काफी हद तक कम हो जाएगा।

देश में शुरू किए जाएंगे एथनॉल/पेट्रोल पंप

उन्होंने कहा कि देश में एथनॉल/पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे और सरकार शत-प्रतिशत एथेनॉल पर वाहनों को चलाने की अनुमति देगी। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कारखानों को इथेनॉल का उत्पादन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular