hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला

Revoi Editor
Last updated: January 2, 2026 6:57 pm
Revoi Editor
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 2 जनवरी। नव वर्ष 2026 के पहले दिन तो भारतीय शेयर बाजार चमक नहीं बिखेर सका, लेकिन दूसरे दिन रौनक लौटी और पॉवर, बैंक व मेटल शेयरों में मजबूत खरीदारी से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स शानदार तेजी के साथ बंद हुए। दिनभर की खरीदारी के दम पर एनएसई निफ्टी ने अपना सर्वकालिक उच्चस्तर छुआ और 182 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स में 573 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की तरफ से पूंजी निवेश का सिलसिला जारी रहने और एशियाई बाजारों में मजबूती से घरेलू शेयर बाजारों को तगड़ा समर्थन मिला। वस्तुतः इस पूरे कारोबारी हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक-एक फीसदी की तेजी दिखी। यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स 85,762.01 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 573.41 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,762.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 623.67 अंक चढ़कर 85,812.27 तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 24 के शेयर मजबूत रहे जबकि छह में गिरावट दर्ज की गई।

ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद निफ्टी 26,328.55 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 182 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 26,328.55 अंक पर बंद हुआ। उसका 52 सप्ताह के पिछला उच्चस्तर 25,325.80 अंक था। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी ने 193.45 अंकों की बढ़त के साथ 26,340.00 का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी हासिल किया। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 39 के शेयर हरे निशान पर रुके और 11 में कमजोरी दिखी।

व्यापाक बाजार में और अधिक तेजी

व्यापक बाजार में इससे भी अधिक तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने नया रिकॉर्ड स्तर छूते हुए करीब एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% मजबूत होकर बंद हुआ।

निवेशकों ने एक सत्र में कमाए 4.37 लाख करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 481.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 476.92 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस प्रकार निवेशकों की संपत्ति में एक सत्र में करीब 4.37 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

एनटीपीसी के स्टॉक ने 4.67 फीसदी की सर्वाधिक बढ़त देखी

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से एनटीपीसी के स्टॉक ने 4.67 फीसदी की सर्वाधिक बढ़त देखी। ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल शामिल हैं।

FMCG को छोड़ अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर रुके

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान पर रुके। FMCG इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसला जबकि ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स, मीडिया, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पॉवर और पीएसयू शेयरों में एक से दो फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी इंट्राडे कारोबार में 60,203.75 का नया ऑल-टाइम हाई छुआ।

एफआईआई ने 3,268.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,268.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,525.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 60.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

शेयर बाजार बड़ी गिरावट से कुछ हद तक उबरा, लेकिन मानक सूचकांक लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर
नए संसद भवन का मामला सुप्रीम पहुंचा, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग को लेकर पीआईएल दाखिल
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
कर्नाटक में 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Parliament Session: संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी, आज भी हंगामे के आसार
TAGGED:BSE Sensex jumps 573 pointsIndian Stock MarketNifty makes historyNifty touches all-time high of 26340
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?