hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई तेज, यूपी, दिल्ली समेत पांच राज्यों में छापेमारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई तेज, यूपी, दिल्ली समेत पांच राज्यों में छापेमारी
राष्ट्रीयहिन्दी

गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई तेज, यूपी, दिल्ली समेत पांच राज्यों में छापेमारी

Vinayak Barot
Last updated: November 29, 2022 11:36 am
Vinayak Barot
Published: November 29, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 नवंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की। एक समाचार एजेंसी ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि गैंगस्टर के ठिकानों का भंडाफोड़ करने के लिए एनआइए ने मंगलवार सुबह दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। भारत और विदेशों में स्थित आतंकियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ रही सांठगांठ को खत्म करने के उद्देश्य से एनआइए ने दिल्ली समेत चार राज्यों के छह से अधिक जिलों में छापेमारी की।

एनआइए की यह छापेमारी गैंगस्टरों से जुड़े आवासीय और अन्य परिसरों में की जा रही है। यह छापे लारेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोह के गठजोड़ पर केंद्रित हैं। यह पहले से ही आतंकवाद विरोधी एजेंसी के निशाने पर हैं। एनआइए द्वारा कई गैंगस्टरों से पूछताछ के बाद इन छापों की योजना बनाई गई थी। अक्टूबर में एनआइए ने उत्तर भारत के चार राज्यों और दिल्ली समेत 52 स्थानों पर छापेमारी की थी।

इस छापेमारी अभियान में एक वकील और हरियाणा के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार वकील की पहचान उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके के गौतम विहार निवासी आसिफ खान के रूप में हुई थी। एजेंसी के लोगों ने उनके आवास पर तलाशी के दौरान उनके घर से चार हथियार और कुछ पिस्तौल, गोला-बारूद के साथ बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण – दिल्ली में पटाखों पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं, सिर्फ कुछ आतिशबाजी प्रतिबंधित’
यूपी : ब्रजेश पाठक के आवास पर 101 बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य विवाद के बीच लिया आशीर्वाद
आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, देखें तस्वीरें
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती आज: खरगे और राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बोले- धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए
TAGGED:delhiniaraid
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?