hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान असुरक्षित : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर बीच में ही रद किया दौरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पाकिस्तान असुरक्षित : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर बीच में ही रद किया दौरा
खेलहिन्दी

पाकिस्तान असुरक्षित : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर बीच में ही रद किया दौरा

Vinayak Barot
Last updated: September 17, 2021 7:39 pm
Vinayak Barot
Published: September 17, 2021
Share
SHARE

रावलपिंडी, 17 सितम्बर। आतंकवाद को प्रश्रय देने के मामले में भारत सहित विश्व बिरादरी में लगातार आलोचनाएं झेलने वाले पाकिस्तान की शुक्रवार को उस समय फजीहत हो गई, जब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दौरा बीच में रद कर स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया।

पाकिस्तान के साथ आज खेला जाना था सीरीज का पहला एक दिनी मैच

पाकिस्तान के साथ तीन एक दिनी और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलने के लिए कीवी टीम गत 11 सितम्बर को ही इस्लामाबाद पहुंची थी। दोनों टीमों के बीच आज रावलपिंडी में एक दिनी सीरीज का आगाज होना था। लेकिन मुकाबला शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही न्यूजीलैंड ने यह बड़ा फैसला कर लिया। तीनों एक दिनी मैच रावलपिंडी में खेले जाने थे और उसके बाद लाहौर में पांच टी20 मुकाबले निर्धारित थे। फिलहाल अब कीवी टीम की स्वदेश वापसी का इंतजाम किया जा रहा है।

पीसीबी ने दौरा रद होने पर जाहिर की निराशा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस पूरे प्रकरण में बयान जारी किया है। पीसीबी ने ट्वीट में लिखा, ‘इससे पहले आज, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने हमें सूचित किया कि उन्हें सुरक्षा अलर्ट के लिए सतर्क कर दिया गया था और उन्होंने एकतरफा सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है।’

बयान में आगे कहा गया, ‘पीसीबी और पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। न्यूजीलैंड टीम के साथ सुरक्षा अधिकारी पाकिस्तान सरकार द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों से संतुष्ट हैं। पीसीबी निर्धारित मैचों को जारी रखने को तैयार है। हालांकि, पाकिस्तान और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी आखिरी मिनट में सीरीज के स्थगित होने से निराश होंगे।’

Earlier today, the New Zealand cricket board informed us that they had been alerted to some security alert and have unilaterally decided to postpone the series.

PCB and Govt of Pakistan made fool proof security arrangements for all visiting teams. 1/4

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 17, 2021

सुरक्षा अलर्ट के बाद दौरा जारी रखना संभव नहीं था : एनजेडसी

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी डेविड ह्वाइट ने कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी, उसे देखते हुए दौरे को जारी रखना संभव नहीं था। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए एक झटका होगा, जो शानदार मेजबान रहा है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना ​​है कि यह एकमात्र जिम्मेदार विकल्प है।’

18 वर्षों बाद पाक दौरे पर आई थी कीवी टीम

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड टीम 18 वर्षों बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी। इसके पूर्व अंतिम बार उसने 2003 में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इस बार भी कीवी खिलाड़ियों को तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस्लामाबाद हवाई अड्डे से होटल पहुंचाया गया था। पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए उनके होटल में बायो बबल की व्यवस्था की थी।

श्रीलंकाई टीम पर 12 वर्ष पूर्व हो चुका है हमला

पाकिस्तान में असुरक्षा का यह आलम है कि लगभग 11 वर्ष पूर्व यहां श्रीलंकाई टीम पर हमला हो चुका है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा था और तीन मार्च, 2009 को मेहमान टीम तीसरे दिन के खेल के लिए अपने होटल से गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी, तभी 12 नकाबपोश आतंकियों ने टीम बस पर हमला कर दिया था।

उस हमले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, अजंता मेंडिस, थिलन समरवीरा, थरंगा पारनविताना और चामिंडा वास घायल हो गए थे। हमले में पाकिस्तान पुलिस के छह जवान समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद श्रीलंकाई टीम दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गई थी। उसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से बचती रही हैं और पाकिस्तान की ज्यादातर घरेलू सीरीज यूएई में होती रही हैं।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
अमेरिकी शोध में दावा : भारत में कोरोना से लगभग 50 लाख मौतें, पहली लहर में मरे थे 20 लाख लोग
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, तीसरी सीड जोनाथन क्रिस्टी को बाहर किया, चिराग-सात्विक दूसरे दौर में
टी20 सीरीज : सूर्यकुमार और अय्यर बने पहले मैच के हीरो, वेस्टइंडीज 6 विकेट से परास्त
टैरिफ वॉर के बीच राजनाथ सिंह का डोनाल्ड ट्रंप पर प्रहार – ‘कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं… उन्हें भारत का विकास पसंद नहीं’
TAGGED:CricketNew ZealandNZCpakistanPakistan tour of Kiwi teamPCB
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?