hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नए पीएम हाउस की अड़चनें दूर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीपीडब्ल्यूडी को दी सशर्त अनुमति
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नए पीएम हाउस की अड़चनें दूर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीपीडब्ल्यूडी को दी सशर्त अनुमति
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नए पीएम हाउस की अड़चनें दूर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीपीडब्ल्यूडी को दी सशर्त अनुमति

Vinayak Barot
Last updated: February 14, 2023 2:58 pm
Vinayak Barot
Published: February 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री एन्क्लेव के रास्ते में आ रही एक बड़ी अड़चन मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूर कर दी। इसके साथ ही माना जा रहा है कि देश को नया पीएम हाउस अब जल्द ही मिल सकता है।

दरअसल, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली सरकार से परियोजना स्थल से 173 पेड़ों के हटाने की अनुमति मांगी थी। आज केजरीवाल सरकार ने सशर्त अपनी मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि केजरीवाल सरकार ने सीबीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को इस शर्त पर मंजूरी दी है कि एजेंसी हटाए गए पेड़ों के बदले 10 गुना पौधारोपण करेगी।

देखा जाए तो दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच हर मुद्दे पर तनातनी बनी रहती है, लेकिन इस मामले में सीएम केजरीवाल के समय पर हस्तक्षेप से परियोजना को गति देने में मदद मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रस्तावित एक्जीक्यूटिव एंक्लेव की साइट से पेड़ हटाने के लिए सीबीडब्ल्यूडी को अनुमति दे दी है। उच्च सुरक्षा वाले लुटियंस दिल्ली में प्लॉट संख्या 36/38 में साउथ ब्लॉक के दक्षिण की ओर कार्यकारी एन्क्लेव आएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के आवास, कार्यकारी एन्क्लेव पर अनुमानित 1,189 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंडिया हाउस का इस्तेमाल हैदराबाद हाउस की तरह उच्चस्तरीय वार्ता के लिए किया जाएगा, जहां वर्तमान में विभिन्न देशों के शीर्ष नेता दौरे के साथ वार्ता आयोजित की जाती है।

You Might Also Like

मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी : सुप्रीम कोर्ट में बढ़ाई जाएगी जजों की संख्या, अब 34 से बढ़कर 38 जज हो जाएंगे
झांसी अग्निकांड पर खड़गे-प्रियंका ने जताया गहरा शोक, कहा- घटना लापरवाही का नतीजा, मामले की जांच हो
प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, इस नवनिर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी ने एमजीआर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित, ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कही ये बात…
TAGGED:Arvind kejriwalCPWDDelhi cmnew PM House
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रुस्तम उमेरोव होंगे यूक्रेन के नये रक्षा मंत्री, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी जानकारी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 4, 2023
बोरिस जॉनसन बने रहेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, 211 वोट के साथ पार की अविश्वास प्रस्ताव की बाधा
प्रियंका गांधी के डांस पर मचा बवाल, भाजपा ने किया हमला, जानिए क्या है पूरा मामला
બાંગ્લાદેશમાં પહોંચશે ગુજરાતની ડુંગળી, 2440 ટનની નિકાસ
रूस का अमेरिका को जवाब – राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर लगाया प्रतिबंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?