hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान बोले – भारत अब दुनिया का तीसरा बड़ा प्रकाशन केंद्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान बोले – भारत अब दुनिया का तीसरा बड़ा प्रकाशन केंद्र
राष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिराज्यहिन्दी

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान बोले – भारत अब दुनिया का तीसरा बड़ा प्रकाशन केंद्र

Revoi Editor
Last updated: January 10, 2026 5:55 pm
Revoi Editor
Published: January 10, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 जनवरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां भारत मंडपम में 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने टैम्बोरिन बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 53 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा दिल्ली पुस्तक मेला आज प्रकाशन जगत का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद मंच बन चुका है।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026, शुभारंभ समारोह, भारत मंडपम। https://t.co/cfvO64VJ86

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) January 10, 2026

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन और पुस्तक व्यापार केंद्र बनकर उभरा है, जो देश की बौद्धिक और सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं, ‘पढ़ोगे, तो नेतृत्व करोगे।’ सरकार देश में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रीडिंग कल्चर को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

वीर सुरेंद्र साईं के भाई चाबिल साईं के बलिदान पर आधारित पुस्तक प्रकाशित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 19वीं सदी की शुरुआत में ओडिशा के संबलपुर में अंग्रेजों के खिलाफ हुए एक बड़े संघर्ष में वीर सुरेंद्र साईं के भाई चाबिल साईं ने कुडोपाली में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस बलिदान की कहानी अब एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित की गई है, जिसका अनुवाद कई विदेशी भाषाओं में किया गया है। उन्होंने इस पहल के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को बधाई दी।

आज क़तर के संस्कृति मंत्री, HE Abdulrahman Bin Hamad Bin Jassim Bin Al Thani, स्पेन के संस्कृति मंत्री, HE Ernest Urtasun Domènech एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026’ का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। विश्व का सबसे बड़ा B2C पुस्तक मेला,… pic.twitter.com/x5nipM0TvY

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) January 10, 2026

डिजिटल इंडिया के तहत राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी से 23 भाषाओं में 6,000 मुफ्त ई-बुक्स

डिजिटल युग का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज सरकार का लक्ष्य ज्ञान को सुलभ और समावेशी बनाना है, जहां भाषा बाधा नहीं बल्कि सेतु बने। इसी सोच के तहत राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी जैसी पहलें डिजिटल इंडिया के विजन को साकार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर 23 से अधिक भाषाओं में 6,000 से ज्यादा मुफ्त ई-बुक्स उपलब्ध होंगी, जिनमें टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘ऑल इंडिया रेडियो पर ओंकारनाथ ठाकुर द्वारा गाया गया वंदे मातरम केवल एक संगीत प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि स्वतंत्र भारत के जन्म का सांस्कृतिक उत्सव था। इस ऐतिहासिक विरासत को आज दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में प्रदर्शित किया जा रहा है, जो हमें अतीत से जोड़ते हुए भविष्य की दिशा दिखाती है।’

You Might Also Like

मोदी कैबिनेट का विस्तार : जदयू ने पीएम मोदी के सामने रखा ‘बिहार फॉर्मूला’, संख्या के आधार पर मांगे मंत्री पद
अयोध्या विवादित ढांचा मामले में लालकृष्ण आडवाणी समेत 32 आरोपित बरी, इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला
Stock Market में आज सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 80,696 के अंक करीब, निफ्टी 24,421 अंक पर
राष्ट्रपति के अभिभाषण में न कोई दिशा है, ना ही कोई दृष्टि: राज्यसभा में बोले खरगे
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी – ‘सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल’  
TAGGED:Dharmendra pradhaneducation ministerindiaNew Delhi World Book FairWorld Book Fair inauguratedworld's third largest publishing hub
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?