hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूरो 2024 : नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, रोमानिया ने किया क्वालीफाई, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > यूरो 2024 : नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, रोमानिया ने किया क्वालीफाई, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत
खेलहिन्दी

यूरो 2024 : नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, रोमानिया ने किया क्वालीफाई, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत

Vinayak Barot
Last updated: November 19, 2023 1:05 pm
Vinayak Barot
Published: November 19, 2023
Share
SHARE

लंदन, 19 नवम्बर। नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और रोमानिया ने यूरो 2024 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली जबकि फ्रांस ने जिब्राल्टर को 14-0 से हराया, जो यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में सबसे बड़ी जीत है।

नीदरलैंड्स को क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ मैच में केवल जीत की जरूरत थी। उसने वाउट वेघोर्स्ट के 12वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की।स्विट्जरलैंड ने कोसोवो के साथ 1-1 से ड्रा खेला। रोमानिया की तीसरे स्थान की टीम इजराइल के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद स्विट्जरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए केवल ड्रा की जरूरत थी।

फ्रांस की जिब्राल्टर पर बड़ी जीत में एमबापे की हैट्रिक

इस बीच फ्रांस ने जिब्राल्टर को 14-0 से हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता का भी नया रिकॉर्ड है। स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे ने हैट्रिक बनाई जबकि फ्रांस के 9 खिलाड़ियों ने गोल किए। जिब्राल्टर की तरफ से एक आत्मघाती गोल भी किया गया।

फ्रांस ने इससे पहले सबसे बड़ी जीत 1995 में अजरबेजान के खिलाफ दर्ज की थी। उसने तब अजरबेजान को 10-0 से हराया था। यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग में इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम पर था। उसने 2006 में सैन मेरिनो को 13-0 से पराजित किया था।

फ्रांस पहले ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है। क्रोएशिया ने लाटविया को 2-0 से हराकर क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इस बीच तुर्की ने एक मैत्री मैच में जर्मनी को 3-2 से हराया। जर्मनी अगले साल यूरोपीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। तुर्की पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

You Might Also Like

AAP ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन का आह्वान, पुलिस ने कहा- अनुमति नहीं
झारखंड : आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के आवास सहित कई स्थानों पर ईडी का छापा, जानें मामला
वृंदावन पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने श्री बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका
प्रधानमंत्री मोदी बोले- कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति
यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह का पत्नी स्वाति सिंह से तलाक, 22 वर्षों बाद रिश्ता खत्म
TAGGED:Euro 2024FootballFrance's record winNetherlands qualified
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?