1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. हरियाणा : नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता सहित 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हरियाणा : नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता सहित 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा : नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता सहित 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0
Social Share

चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हो गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में आयोजित समारोह में आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों वालों में भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता, फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, असीम गोयल, अभय सिंह यादव और सुभाष सुधा, विशम्भर सिंह वाल्मीकी और संजय सिंह शामिल हैं। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नायब सिंह सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी। हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वह मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे। सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, भिवानी के बवानी खेड़ा से विधायक विशम्भर सिंह वाल्मीकि और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। हरियाणा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

सैनी को शपथ लेते देख वैसी ही खुशी हुई, परिवार के एक बड़े को होती है – खट्टर

इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जब नायब सिंह सैनी उनके उत्तराधिकारी बने, तो उन्हें शपथ लेते देखकर वैसी ही खुशी हुई जो परिवार के किसी भी बड़े बुजुर्ग को होती है। भाजपा ने पिछले सप्ताह राज्य में बदलाव करते हुए 69 वर्षीय खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले 54 वर्षीय सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया था।

खट्टर ने करनाल जिले के घरौंडा में एक रैली में संबोधन के दौरान हरियाणा में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे वही खुशी महसूस हो रही है, जो परिवार के एक बड़े को होती है…।” इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को भी शामिल होना था, लेकिन एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी की कुछ व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके।

 

सैनी बोले – इस बार भी हरियाणा की सभी 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालेंगे

वहीं नायब सिंह सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह खट्टर ही थे, जिन्होंने उनकी अंगुली पकड़कर उनके राजनीतिक करिअर में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खट्टर ने राज्य को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। खट्टर के कार्यकाल में गरीबों और कमजोर वर्गों सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई गईं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सभी 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code