नारी तू नारायणी थीम के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग शुक्रवार को मनाएगा 33वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली, 30 जनवरी। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अपना 33वां स्थापना दिवस कल शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मनाने जा रहा है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे साथ ही NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

इस साल का विषय “नारी तू नारायणी” रखा गया है जो अहिल्यादेवी होल्कर की वीरता और नेतृत्व से प्रेरित है। यह महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश देता है।

इस कार्यक्रम में चार महिला पैरा एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानियों के लिए उपराष्ट्रपति और NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह महिलाएं पूरे देश के लिए मिसाल हैं उन्होंने दिखाया कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी बाधा पार की जा सकती है।

इस अवसर पर NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर की पुस्तक “कर्मयोगिनी वीरांगना” का विमोचन भी होगा। यह पुस्तक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर के अद्वितीय साहस और नेतृत्व को समर्पित है।

विजया रहाटकर ने कहा, “आज महिलाएं इतिहास रच रही हैं। हमारी थीम ‘नारी तू नारायणी’ महिलाओं की शक्ति और उपलब्धियों को दर्शाती है। वे न केवल आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज को नई दिशा भी दे रही हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular