1. Home
  2. देश-विदेश
  3. यूपी : सपा प्रमुख ने निकाली विजय रथ यात्रा, ‘खजांची’ ने दिखाई हरी झंडी
यूपी : सपा प्रमुख ने निकाली विजय रथ यात्रा, ‘खजांची’ ने दिखाई हरी झंडी

यूपी : सपा प्रमुख ने निकाली विजय रथ यात्रा, ‘खजांची’ ने दिखाई हरी झंडी

0
Social Share

कानपुर, 12 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी विधान सभा के लिए प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। यूपी में अखिलेश यादव ने रथ यात्रा शुरू कर दी है। आज (मंगलवार को) अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को 5 साल के बच्चे ‘खजांची’ ने हरी झंडी दिखाई।

बच्चे का नाम खजांची क्यों पड़ा?

बता दें कि साल 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खजांची का जन्म हुआ था। बैंक की लाइन में जन्म लेने के कारण बच्चे का नाम खजांची पड़ा। खजांची का जन्म कानपुर देहात में एक बैंक की लाइन में हुआ था। अखिलेश यादव हर साल खजांची का जन्म मनाते हैं।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने गंगा मइया को धोखा दिया है। गंगा साफ होनी थी लेकिन आज वैसी ही गंदी है। कानपुर उत्तर प्रदेश का बड़ा शहर है। बीजेपी की जनता ने कानपुर की जनता से धोखा किया है। पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। इस विजय रथ से बीजेपी का सफाया होगा। ये रथ जनता के आशीर्वाद के लिए लगातार चलेगा। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी सत्ता से जाने वाली है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि काम किसने किया है. जनता समाजवादियों के साथ है। सपा छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए, नए यूपी के निर्माण और विकास के लिए ‘समाजवादी रथ यात्रा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं! हर एक सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हों।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code