Homeदेश-विदेशउप्र के हर जिले में खोलेंगे झलकारी बाई दक्षता विद्यालय: प्रियंका गांधी

उप्र के हर जिले में खोलेंगे झलकारी बाई दक्षता विद्यालय: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 22 नवम्बर। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वतंत्रता सेनानी तथा रानीलक्ष्मी बाई की सेना दुर्गावाहनी की प्रमुख झलकारी बाई की जयंती पर आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई तो हर जिले में महिलाओं के लिए झलकारी बाई कौशल विकास प्रशिक्षण विद्यालय खोले जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने वीरांगना झलकारी बाई को उनकी जयंती पर नमन करते हुए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत महिलाओं में कौशल विकास तथा दक्षता बढाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में लड़कियों को दक्ष बनाने के लिए वीरांगना के नाम पर विद्यालय खोले जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया “वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर ज़िले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments