hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद खेल विवि का शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद खेल विवि का शिलान्यास
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद खेल विवि का शिलान्यास

sanket
Last updated: January 2, 2022 1:25 pm
sanket
Published: January 2, 2022
Share
SHARE

मेरठ, 2 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में मेरठ के सलावा में बनने जा रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास करेंगे। लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय का निर्माण वास्तुकला की नागर शैली में करते हुए इसे सोमनाथ मंदिर का आकार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया, “आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी मेरठ में 700 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ की आधारशिला रखेंगे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में बनने जा रहा प्रदेश का यह प्रथम खेल विश्वविद्यालय उ.प्र. समेत देश की असंख्य खेल प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री के संभावित यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक मोदी रविवार को हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली से चलकर दिन में 11:10 बजे मेरठ स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से मेरठ कैंट जायेंगे। जहां मोदी 11:25 बजे काली पलटन मंदिर में औघरनाथ भगवान के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह 11:45 बजे मेरठ कैंट स्थित शहीद स्मारक पर अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 11:55 से 12:05 बजे तक राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का 11.55 से 12.05 का अवलोकन कर सड़क मार्ग से 12:25 बजे आर्मी हेलीपैड जायेंगे। यहां से वह 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सलावा के लिये प्रस्थान करेंगे। मोदी 12:50 बजे मुजफ्फरनगर स्थित खतौली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा 1:00 बजे मेरठ के सलावा ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वह 2:30 बजे तक रुक कर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के समापन के बाद वह खतौली हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा पौने तीन बजे दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

You Might Also Like

कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को NIA ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार
हिमाचल में कांग्रेस को मजबूत बढ़त, शुरुआती टक्कर के बाद सत्तारूढ़ भाजपा पिछड़ी
पीएम के पास देश की समस्याओं से निपटने के लिए कोई विजन नहीं: कांग्रेस
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : कोर्ट ने एएसआई सर्वे में वुजूखाने को शामिल करने की अर्जी खारिज की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले – आतंकवाद पर अपनी सोच को लेकर चीन को आत्मनिरीक्षण करना होगा
TAGGED:hindiMajor dhyanchand universityNational
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?