1. Home
  2. देश-विदेश
  3. प्रधानमंत्री मोदी, राहुल व प्रियंका गांधी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल व प्रियंका गांधी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी, राहुल व प्रियंका गांधी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?

0
Social Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरु का जन्म 1889 में हुआ था और वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरु का एक विचार शेयर करके उन्हें याद किया। राहुल ने ट्विटर पर बच्चों के साथ जवाहरलाल नेहरू की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनका विचार पोस्ट किया- ‘’हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी-पंडित जवाहरलाल नेहरु।’’

राहुल ने लिखा- भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हैं, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।’’ वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन जाकर जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने नेहरू की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है~ पंडित जवाहर लाल नेहरू। भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।’’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code