hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टीकाकरण अभियान : अमेरिका को पछाड़ दुनिया का शीर्ष देश बना भारत, हफ्तेभर में 4.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को डोज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > टीकाकरण अभियान : अमेरिका को पछाड़ दुनिया का शीर्ष देश बना भारत, हफ्तेभर में 4.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को डोज
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

टीकाकरण अभियान : अमेरिका को पछाड़ दुनिया का शीर्ष देश बना भारत, हफ्तेभर में 4.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को डोज

sanket
Last updated: June 28, 2021 7:31 pm
sanket
Published: June 28, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जून। कोरोना महामारी से लड़ाई में युद्ध स्तर पर जुटे भारत ने टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग साढ़े 32 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन की डोज देकर एक और ‘मील का पत्थर’ रख दिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो वैक्सिनेशन के मामले में अब तक सबसे आगे चल रहे अमेरिका को भी पछाड़ भारत दुनिया का नंबर एक देश बन गया है।

163 दिनों में 32.36 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीकाकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सोमवार को पूर्वाह्न आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में इसी वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत 163 दिनों में कुल 32,36,63,297 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके सापेक्ष अमेरिका में पिछले वर्ष 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और वहां 32,33,27,328 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

देखा जाए तो वैक्सिनेशन को लेकर भारत सरकार की ओर से गत 21 जून से नई नीति लागू होते ही टीकाकरण में जबर्दस्त उछाल देखने को मिली। वस्तुतः दुनिया के सबसे बड़े ‘सबके लिए मुफ्त टीकाकरण’ अभियान के पहले सात दिनों (21-28 जून) में ही 4.1 करोड़ से ज्यादा लोगों की वैक्सीन दी जा चुकी है।

टीकाकरण के मामले में ब्रिटेन तीसरे स्थान पर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों का उल्लेख किया है। इनमें ब्रिटेन तीसरे स्थान पर चल रहा है, जहां सबसे पहले गत वर्ष आठ दिसंबर से वैक्सिनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ था। ब्रिटेन में कुल 7,67,74,990 लोगों को वैक्सीन दी गई है। उसके बाद जर्मनी (7,14,37,514), फ्रांस (5,24,57,288) व इटली (4,96,50,721) हैं। इन तीनों देशों में 27 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

हम महामारी समाप्त करने की राह पर : डॉ. हर्षवर्धन
कोरोना से बचाव के क्रम में भारत की इस उपलब्धि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति और प्रयास से हम महामारी का समाप्त करने की राह पर हैं।’ उन्होंने अपने ट्वीट में अब बचे 5.72 लाख एक्टिव केस, 96.80 फीसदी रिकवरी रेट और 32.36 करोड़ लोगों के टीकाकरण का जिक्र भी किया।

You Might Also Like

सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले – गुलाम कश्मीर में मंदिर भी भारत सरकार अपने नियंत्रण में लेगी
रेल यात्रियों को सुविधा : अब चलती ट्रेन में कर सकेंगे कैश निकासी, पंचवटी एक्सप्रेस में देश का पहला ट्रेन ATM
‘गहराइयां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऐसी ड्रेस पहन पहुंच गईं दीपिका पादुकोण, लोगों ने कहा- ‘उर्फी जावेद की बड़ी बहन’
Mexico Crash : मेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा आवासीय ऋण, एलआईसीएचएफएल से करार
TAGGED:-vaccinationHindi newsNational newsVaccination drive
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?