1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : राष्ट्रीय स्तर पर कुल नए संक्रमितों में 57% केरल से, 12 राज्यों में बढ़े सक्रिय मामले
भारत में कोरोना संकट : राष्ट्रीय स्तर पर कुल नए संक्रमितों में 57% केरल से, 12 राज्यों में बढ़े सक्रिय मामले

भारत में कोरोना संकट : राष्ट्रीय स्तर पर कुल नए संक्रमितों में 57% केरल से, 12 राज्यों में बढ़े सक्रिय मामले

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 अगस्त। दक्षिण भारत के तटीय राज्य केरल में कोरोना संक्रमण का फैलाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे के दौरान 23,500 नए संक्रमित पाए गए। यह संख्या राष्ट्रीय स्तर पर कुल नए संक्रमितों की अकेले 57 फीसदी रही। इसी क्रम में केरल सहित 12 राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार केरल में दिनभर में 19,411 मरीज स्वस्थ हुए तो 119 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 3,973 की दैनिक वृद्धि के बाद राज्य में 11 अगस्त तक कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 1,76,478 तक जा पहुंची है। केरल के अलावा हिमाचल प्रदेश (238), कर्नाटक (175) और ओडिशा (144) ही रहे, जहां दैनिक आधार पर 100 से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े जबकि अन्य आठ राज्यों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

देश में 41,195 नए संक्रमित, 39,069 स्वस्थ

राष्ट्रीय स्तर पर बीते 24 घंटे के दौरान कुल 41,195 नए केस पाए गए जबकि 39,069 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 490 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 1,636 की दैनिक वृद्धि के बाद देश में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या लगभग 3.88 लाख हो गई है।

अब तक 52 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 208 दिनों में अब तक 52.36 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें बुधवार को टीके की खुराक लेने वाले 44.19 लाख से ज्यादा लोग शामिल हैं। इसी प्रकार दिनभर में 21.24 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 48.65 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 41,195
24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 39,069
24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 490
अब तक कुल संक्रमित : 3,20,77,706
अब तक कुल स्वस्थ : 3,12,60,050
रिकवरी दर : 97.45%
अब तक कुल मौतें : 4,29,669
मृत्यु दर : 1.34%
इलाजरत मरीज : 3,87,987 (दैनिक गिरावट 2,157)
सक्रियता दर : 1.21%
24 घंटे के दौरान टीककरण : 44,19,627
208 दिनों में कुल टीकाकरण : 52,36,71,019
24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 21,24,953
अब तक कुल सैम्पल की जांच : 48,65,00,352.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code