1. Home
  2. देश-विदेश
  3. बिहार: बोचाहा से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान का 59 वर्ष की उम्र में निधन
बिहार: बोचाहा से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान का 59 वर्ष की उम्र में निधन

बिहार: बोचाहा से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान का 59 वर्ष की उम्र में निधन

0
Social Share

पटना 25 नवम्बर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा (सुरक्षित) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का कल देर रात निधन हो गया। वह लगभग 59 वर्ष के थे। मुसाफिर पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

विधायक के निधन की जानकारी उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री मुकेश साहनी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया, “बोचाहा विधानसभा से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भावभीनी श्रद्धांजलि। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका निधन बिहार के लिए अपूर्णिया क्षति है।”

मंत्री मुकेश साहनी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code