चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही भाजपा का सफाया शुरू : अखिलेश यादव

लखनऊ, 8 जनवरी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया शुरु होने का दावा किया है। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद अखिलेश ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी से पहले चरण के मतदान के साथ होगी और 07 मार्च को चुनाव परिणाम आयेगा। जनता को लंबे समये से बदलाव करने का इंतजार था। अब जनता का समय आ गया है।”

इससे पहले अखिलेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा का सफाया शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सपा चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “हमारी चुनाव आयोग से यही अपील होगी कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत फ़ैलाने वाली राजनीति पर कड़ी नजर रखे।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular