Homeहिन्दीराष्ट्रीयगुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, 10 घायल

गुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, 10 घायल

अहमदाबाद, 9 जनवरी। गुजरात में अहमदाबाद जिले के धोणका क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि खेड़ा-धोणका-बगोदरा राजमार्ग पर देव कांप्लेक्स के निकट एक इको वाहन (वैन) शनिवार देर रात आगे चल रहे बड़े वाहन को ओवरटेक करते हुए उससे जा टकराई।

दुर्घटना में वैन सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा चार बालकों, तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खेडा जिले के मातर के वारसंग बरोडा निवासी वाहन चालक महेन्द्रकुमार ब. ठाकोर, उसकी पत्नी छायाबेन, बहादुरभाई ला. ठाकोर, उसकी पत्नी हंसाबेन और कंचनबेन के रूप में की गयी है। सभी वाहन से अपने गांव से बरवाणा की ओर मंदिर में माता के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments