मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई घायल

पटना, 26 दिसम्बर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इससे 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि बॉयफर फटने का धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular