1. Home
  2. हिंदी
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड घोषित : विक्की कौशल की मूवी ‘सरदार उधम’ बेस्ट हिन्दी फिल्म, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड घोषित : विक्की कौशल की मूवी ‘सरदार उधम’ बेस्ट हिन्दी फिल्म, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड घोषित : विक्की कौशल की मूवी ‘सरदार उधम’ बेस्ट हिन्दी फिल्म, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 अगस्त। देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 69वें संस्करण के विजेताओं की गुरुवार को यहां घोषणा कर दी गई। पुरस्कार समारोह बाद में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिन्दी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता जबकि, ‘छैलो शो’ ने बेस्ट गुजराती फिल्म और ‘777 चार्ली’ ने बेस्ट कन्नड़ फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है।

आलिया भट्ट व कृति सेनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ के लिए साउथ अभिनेता अल्लु अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, कृति सेनन को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार मिला है। बेस्ट एक्शन डिरेक्शन का अवार्ड और बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड ‘RRR’ को गया जबकि आर. माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ : द नांबी इफेक्ट’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड जीता।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट :-

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अल्लू अर्जुन (पुष्पा : द राइज़)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पुरुष – मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – महिला – द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित) – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत) – देवी श्री प्रसाद, पुष्पा
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत) – एमएम कीरावनी, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – पुरुष – आरआरआर के लिए काला भैरव
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – महिला – श्रेया घोषाल
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक – गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन – सरदार उधम के लिए अविक मुखोपाध्याय
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपूर्ण मनोरंजन – आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन – गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार – द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर – आरआरआर के लिए प्रेम रक्षित
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी – आरआरआर
  • विशेष जूरी पुरस्कार – शेरशाह, विष्णुवर्धन
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट) – सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर – सरदार उधम के लिए वीरा कपूर
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव – आरआरआर के लिए श्रीनिवास मोहन
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म – सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – 777 चार्ली
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – होम
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म – छैलो शो
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – कदैसी विवासयी
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – उप्पेना
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – एकदा काय जाला
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – कल्कोक्खो
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म – अनुर
  • सर्वश्रेष्ठ मेइतिलोन फिल्म – इखोइगी यम
  • सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म – प्रत्यक्षा
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म – एक था गांव (गढ़वाली और हिन्दी)

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code