hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : सूरत में 3 बहनों समेत 4 की रहस्यमय मौत, दम घुटने की आशंका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : सूरत में 3 बहनों समेत 4 की रहस्यमय मौत, दम घुटने की आशंका
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : सूरत में 3 बहनों समेत 4 की रहस्यमय मौत, दम घुटने की आशंका

Revoi Editor
Last updated: June 15, 2024 5:06 pm
Revoi Editor
Published: June 15, 2024
Share
SHARE

सूरत, 15 जून। गुजरात के सूरत शहर के एक अपार्टमेंट में शनिवार को 58 वर्षीय एक महिला, उसकी दो बहनें और बहनोई की रहस्यमय मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर.पी. बरोट ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस से चलने वाले गीजर को चालू छोड़ने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है। मौत के वास्तविक कारणों का हालांकि अब तक पता नहीं चल पाया है।

डीसीपी बरोट ने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजे के आस-पास शवों के बारे में सूचना मिली। फ्लैट मालिक जसुबेन वधेल, उनकी बहन शांताबेन बधेल (53), गौरीबेन मेवाड़ (55) और गौरीबेन के पति हीराभाई (60) के शव अपार्टमेंट में पाए गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित शुक्रवार रात करीब 10 बजे सो गए थे।

बारोट ने कहा, ‘‘जसुबेन का बेटा सुबह करीब आठ बजे उन्हें देखने गया और उन्हें बेहोश पाते ही पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने उल्टी की थी। घटनास्थल से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी पता नहीं लगा है, लेकिन पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण होने की आशंका है, क्यूंकि वहां गैस से संचालित गीजर चल रहा था। बारोट ने कहा कि आत्महत्या की आशंका कम है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति कोविंद ने अभिनंदन को वीर चक्र व प्रकाश जाधव को कीर्ति चक्र से किया सम्मानित
महाराष्ट्र संकट : इस्तीफे की अटकलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव, कमलनाथ से भी नहीं मिले
सीएम माझी का दावा – ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोई हताहत नहीं
यूपी में शीतलहर व कोहरे का असर – लखनऊ सहित कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय परिवर्तित
अफगानिस्तान संकट : पंजशीर में पाकिस्‍तान ने बरसाए बम, तालिबानी हमले में मसूद के प्रवक्‍ता की मौत
TAGGED:gujaratMysterious death of 4 in SuratThree sisters died in Surat
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल : पुलिस की छापेमारी में TMC नेता शमीम अहमद के घर के नीचे मिला आलीशान तहखाना!

Revoi Editor
Revoi Editor
May 12, 2026
IPL 2025 के मैचों का अब सिनेमाघरों में भी होगा सजीव प्रसारण, PVR INOX ने BCCI के साथ की साझेदारी
PM मोदी ने X पर साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- एकता और समान संकल्प से हर लक्ष्य होगा हासिल
मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह मामले पर सिब्बल ने कहा, राजनीतिक लाभ के लिए देश को कहां ले जा रहे
ભારત હિંદુ રાષ્ટ્ર નથી અને ઈંશાહ અલ્લાહ ક્યારેય થશે પણ નહીં : ઓવૈસી
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?