मोरबी पुल हादसे को लेकर नगर पालिका के चीफ ऑफिसर संदीप सिंह जाला निलंबित

मोरबी, 4 नवम्बर। गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बने केबल पुल गिरने की घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि मच्छु नदी के ऊपर निर्मित ब्रिटिश कालीन इस पुल के रविवार को गिरने की घटना में अब तक 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रेजिडेंट अपर कलेक्टर को मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

मोरबी के जिलाधिकारी जी.टी. पंड्या ने कहा कि राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 वर्ष के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular