hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में 9 पराजयों का अपना रिकॉर्ड बनाया, केकेआर 52 रनों से जीता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में 9 पराजयों का अपना रिकॉर्ड बनाया, केकेआर 52 रनों से जीता
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में 9 पराजयों का अपना रिकॉर्ड बनाया, केकेआर 52 रनों से जीता

Vinayak Barot
Last updated: May 10, 2022 1:10 am
Vinayak Barot
Published: May 10, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 9 मई। टाटा आईपीएल की प्लेऑफ रेस से पहले ही बाहर हो चुके पांच बार के पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सोमवार को यहां डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक और फ्लॉप शो किया। इसके तहते कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों उसे 52 रनों की करारी पराजय झेलनी पड़ी।

That's that from Match 56.@KKRiders take this home comfortably with a 52-run win over #MumbaiIndians

Scorecard – https://t.co/eXsU8yDmge #MIvKKR #TATAIPL pic.twitter.com/3gu0ZsHYH6

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2022

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी पर बाध्य केकेआर ने नौ विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन पैट कमिंस (3-22) की अगुआई में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 17.3 ओवरों में 113 रनों पर ही समेट दिया। केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का यह दूसरा सबसे कम स्कोर था। इसके पूर्व टीम 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में 108 पर बिखर गई थी।

रोहित शर्मा एंड कम्पनी की 11 मैचों में यह नौवीं हार थी और इसके साथ ही उसने एक सीजन में नौ पराजयों का अपना नया रिकॉर्ड भी बना दिया। इसके पूर्व मुंबई इंडियंस को 2009, 2014 और 2018 में आठ-आठ मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

जीत के बावजूद केकेआर की प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें क्षीण

आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में शिकस्त देने वाले केकेआर के अब 12 मैचों में 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हालांकि प्लेऑफ में प्रवेश की उसकी उम्मीदें भी क्षीण हैं क्योंकि बचे दो मैचों में जीत के बावजूद श्रेयस अय्यर की टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकेगी जबकि मौजूदा सत्र के 56 मैचों के बाद तीसरे व चौथे स्थान की टीम पहले ही 14 अंक बटोर चुकी हैं।

बुमराह की करिअर बेस्ट गेंदबाजी (5-10) निरर्थक साबित हुई

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में मौजूदा सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक विकेट पर 64 रन बनाए, लेकिन इसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जसप्रीत बुमराह (5-10) के करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बीच मुंबई ने केकेआर को नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया।

स्कोर कार्ड

कुमार कार्तिकेय सिंह (2-32) ने बुमराह का अच्छा साथ निभाया। केकेआर की टीम अंतिम तीन ओवरों में सिर्फ नौ रन ही जोड़ सकी, जिसमें बुमराह के दो ओवर में सिर्फ एक रन बना। केकेआर की ओर से सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (43 रन, 24 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और नीतीश राणा (43 रन, 26 गेंद, चार छक्के, तीन चौक) के अलावा अजिंक्य रहाणे (25 रन) और रिंकू सिंह (नाबाद 23 रन) ही दहाई में पहुंच सके।

ईशान किशन के पचासे के बाद फुस्स हो गई मुंबइया टीम

जवाबी काररवाई में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (51 रन, 43 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) का इकलौता अर्धशतकीय प्रयास नाकाफी रहा क्योंकि कमिंस, आंद्रे रसेल (2-22) और टिम साउदी (1-10) की धारदार गेंदबाजी के सामने मुंबई के अन्य बल्लेबाज साहस नहीं दिखा सके। अंतिम छह विकेट तो सिर्फ 13 रनों की वृद्धि पर गिर गए।

FIFTY for @ishankishan51 👏👏

His 12th in IPL and third this season.

Live – https://t.co/0TDNSwhQXs #MIvKKR #TATAIPL pic.twitter.com/ucJs2CV0jg

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2022

गुजरात टाइटंस बनाम एलएसजी मैच से तय होगा प्लेऑफ का पहला टिकट

इस बीच मंगलवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में अंक तालिका की दो शीर्ष टीमों – लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होनी है। इस मुकाबले से प्लेऑफ का पहला टिकट पक्का होगा क्योंकि मैच जीतने वाली टीम के 18 अंक हो जाएंगे। इन दोनों प्रथम प्रवेशी टीमों की पहली मुलाकात गुजरात के नाम रही थी।

You Might Also Like

पीएम मोदी का दावा – ‘हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजा वडिंग को बताया नाकाबिल
TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर बौखलाए पाकिस्तान ने कहा – ‘अमेरिका को भड़का रहा भारत…’
दिल्ली कूच से पहले बोले किसान नेता डल्लेवाल- ‘‘हमारा इरादा शांति भंग करने का नहीं है’’
पोर्न स्टार मामला : अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे Donald Trump, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
TAGGED:CricketJASPRIT BUMRAHKKRKolkata Knight RidersMUMBAI INDIANStata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?