1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी बड़ी जीत, आरसीबी 9 विकेट से परास्त
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी बड़ी जीत, आरसीबी 9 विकेट से परास्त

टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी बड़ी जीत, आरसीबी 9 विकेट से परास्त

0
Social Share

मुंबई, 6 मार्च। ओपनर हेली मैथ्यूज (नाबाद 77 रन, 38 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) और नैट साइवर ब्रंट (नाबाद 55 रन, 29 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) की विद्युतीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने सोमवार को यहां टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीए) 2023 में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 34 गेंदों के रहते नौ विकेट से परास्त कर दिया।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 18.4 ओवरों में 155 रनों पर आउट हो गई। मुंबई ने 14.2 ओवरों में एक विकेट पर ही 159 रन बना लिए। पहले दिन गुजरात जाएंट्स को 143 रनों से धराशायी करने वाली मुंबई इंडियंस टीम अब पांच टीमों की लीग में दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आरसीबी लगातार दूसरी हार के चलते गुजरात जाएंट्स की तरह खाता नहीं खोल सका है और चौथे स्थान पर है। आरसीबी को पिछली शाम दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 60 रनों से पराजय झेलनी पड़ी थी।

मैथ्यूज व साइवर ब्रंट के बीच 114 रनों की भागीदारी

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हेली मैथ्यूज ने यस्तिका भाटिया (23 रन, 19 गेंद, चार चौके) के साथ पहले विकेट पर पांच ओवरों में 45 रन जोड़े। इसके बाद हेली और साइवर ब्रंट के बीच सिर्फ 54 गेंदों पर 114 रनों की अटूट साझेदारी से मुंबई की आसान जीत सुनिश्चित हो गई।

स्कोर कार्ड

इससे पहले आरसीबी के अधिकतर बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उनमें से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सकी। कप्तान स्मृति मंधाना (28) व सोफी डेविन (16) के बीच 26 गेंदों पर 39 रनों की साझेदारी हुई तो उसके हेली मैथ्यूज (3-28) साइका इशाक (2-26) के सामने स्कोर 5-71 हो गया। फिलहाल निचले क्रम की बल्लेबाजों – ऋचा घोष (28), कनिका आहूजा (22), श्रेयंका पाटिल (23) और मेगान शट (20) ने स्कोर 150 के पार पहुंचाया। हेली और इशाक के अलावा अमेलिया केर ने भी दो विकेट लिए।

आज का मैच : यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, शाम 7.30 बजे से)।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code