1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. WPL  : मुंबई इंडियंस दूसरी बार फाइनल में, एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को दी शिकस्त
WPL  : मुंबई इंडियंस दूसरी बार फाइनल में, एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को दी शिकस्त

WPL  : मुंबई इंडियंस दूसरी बार फाइनल में, एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को दी शिकस्त

0
Social Share

मुंबई, 13 मार्च। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हेली मैथ्यूज (77 रन, 50 गेंद, तीन छक्के, 10 चौके)  व नैट साइवर-ब्रंट (77 रन, 41 गेंद, दो छक्के, 10 चौके) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों से मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इकलौते एलिमिनेटर मैच में गुजरात जाएंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सत्र की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की अब 15 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी।

मैथ्यूज व साइबर-ब्रंट के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी

ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मुंबई इंडियंस ने मैथ्यूज व साइबर-ब्रंट के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 71 गेंदों पर हुई 133 रनों की साझेदारी से चार विकेट पर 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

उसके बाद मैथ्यूज (3-31) व साइबर-ब्रंट (1-31) ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया, जिसके चलते गुजराती टीम 19.4 ओवरों में भी विकेट गंवाकर 166 रनों पर सीमित हो गई। मुंबई इंडियंस की गुजरात जाएंट्स के खिलाफ सात मैचों में यह सातवीं जीत थी।

कठिन लक्ष्य के सामने गुजरात जाएंट्स के लिए डैनियल गिब्सन (34 रन, 24 गेंद, एक छक्का, पांच चौके), फोबे लिचफील्ड (31 रन, 20 गेंद, एक छक्का, चार चौके) और भारती फूलमाली (30 रन, 20 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ही 30 रनों का आंकड़ा छू सकीं। मुंबई के लिए मैथ्यूज और साइवर ब्रंट के अलावा अमेलिया केर ने भी दो विकेट चटकाए।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व मुंबई इंडियंस की पारी में साइवर-ब्रंट और मैथ्यूज के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों दो चौके व चार छक्के की मदद से 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस ने आखिरी पांच ओवरों में 73 रन बनाए। डैनियल गिब्सन ने 40 रन देकर दो विकेट लिए।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code