hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एमपी के सीएम मोहन यादव बोले – देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर माफी मांगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > एमपी के सीएम मोहन यादव बोले – देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर माफी मांगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एमपी के सीएम मोहन यादव बोले – देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर माफी मांगे

Revoi Editor
Last updated: April 23, 2024 6:12 pm
Revoi Editor
Published: April 23, 2024
Share
SHARE

भोपाल, 23 ​​अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस से अपने घोषणापत्र पर माफी की मांग करते हुए मंगलवार को दावा किया कि पार्टी का घोषणापत्र पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विचार को दोहराता है, जिन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का ‘पहला अधिकार’ है।

डॉ. मोहन यादव ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने कहा, “मैंने कांग्रेस का घोषणापत्र देखा और उसमें जो चीजें जोड़ी गई हैं, उन पर गौर किया। यह कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चीजों को जनता के सामने रखने के बाद वह ऐसे बिन्दुओं को छिपाने की कोशिश करती है।”

उन्होंने सवाल किया, “हम किसी विशेष समुदाय के बारे में कैसे बात कर सकते हैं? मैं इसकी निंदा करता हूं। यह किस तरह की सोच है कि सभी के लिए संसाधनों पर केवल एक समुदाय का अधिकार है?” यादव ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि सभी संसाधनों पर मुसलमानों का ‘पहला अधिकार’ है।
उन्होंने कहा, “यह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस बात को फिर से दोहराया है। हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस को ऐसे विचारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस कुछ भी कहे लेकिन उसने अपने घोषणापत्र में क्या लिखा है, यह किसी से छिपा नहीं है।” यादव ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ऐसे मुद्दों को जनता के सामने स्पष्ट किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य में दो रैलियों को संबोधित करने के अलावा बुधवार शाम भोपाल में एक रोडशो करेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ”कांग्रेस को भगवा पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन हमें उनकी आपत्ति पर आपत्ति है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भारत माता की तस्वीर की कल्पना करता है, तो वह हाथ में भगवा ध्वज के साथ दिखाई देती है। उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति सर्वसमावेशी है। इसके प्रति नफरत बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए हमने कहा कि यह रोडशो भगवामय होगा, हमें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कोई झिझक नहीं है। यह हमारी परंपरा है।”

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भोपाल को सजाया जा रहा है और रोडशो में सभी वर्गों के लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिना एक शब्द बोले रोडशो के जरिए पार्टी के लिए प्रभावी ढंग से प्रचार कैसे किया जाता है, यह किसी को नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद बुधवार को यह प्रधानमंत्री की राज्य की पांचवीं यात्रा होगी। मोदी ने सात अप्रैल को जबलपुर शहर में रोडशो किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री बालाघाट (9 अप्रैल), नर्मदापुरम (14 अप्रैल) और दमोह (19 अप्रैल) में जनसाओं को संबोधित कर चुके हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान होगा।

You Might Also Like

आईसीसी खिताब न जीत पाना निराशाजनक, लेकिन अफसोस नहीं : रवि शास्त्री
इजराइल पर कभी भी हमला कर सकता है ईरान, एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें रद कीं
ACT हॉकी : गत विजेता भारत सेमीफाइनल में, मलेशिया पर 8-1 की बड़ी जीत में राजकुमार की हैट्रिक
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने की 2 वीडीजी की हत्या, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा
सरकार ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए लागू किए नए नियम, लगाया जा सकता है 50 लाख रुपये तक जुर्माना
TAGGED:Congress ManifestoCongress should apologizeMohan YadavMP CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?