1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. एमपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, सीएम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा
एमपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, सीएम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा

एमपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, सीएम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा

0
Social Share

भोपाल, 3 दिसंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरूआती दो घंटों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार बढ़त के बीच प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी राज्य में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। शर्मा ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न के माहौल के बीच मीडिया से कहा कि पार्टी भारी और ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। शर्मा ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत और रणनीति के कारण भाजपा भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की नीतियों और प्रदेश भाजपा संगठन की मेहनत के कारण भी भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है।

राज्य में सभी 230 सीटों के लिए आज मतगणना चल रही है और भाजपा 150 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस लगभग 75 सीटों पर तथा दो सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code