1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार

दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार की शाम मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अंतिम समाचार मिलने तक जिन 11 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किए, उनमें नौ ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है जबकि दो के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को फिर बहुमत मिलन के आसार हैं।

  • मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
  • जेवीसी के एग्जिट पोल में ‘आप’ को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
  • चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं ‘आप’ को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।
  • पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ ‘आप’ को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने ‘आप’ को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
  • इसके अलावा माइंड ब्रिक ने ‘आप’ को 44-49 सीटों के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
  • डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में ‘आप’ को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।
  • एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें ‘आप’ को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

दिल्ली के लिए क्या हैं समीकरण?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बुधवार को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code