hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फीफा विश्व कप : मोरक्को ने फिर रचा इतिहास, पुर्तगाल को स्तब्ध कर सेमीफाइनल का टिकट पाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फीफा विश्व कप : मोरक्को ने फिर रचा इतिहास, पुर्तगाल को स्तब्ध कर सेमीफाइनल का टिकट पाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश
खेलहिन्दी

फीफा विश्व कप : मोरक्को ने फिर रचा इतिहास, पुर्तगाल को स्तब्ध कर सेमीफाइनल का टिकट पाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश

Vinayak Barot
Last updated: December 11, 2022 6:11 pm
Vinayak Barot
Published: December 10, 2022
Share
SHARE

दोहा, 10 दिसम्बर। अंतिम क्षणों में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मोरक्को ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार इतिहास रचा और यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश पुर्तगाल को 1-0 से स्तब्ध कर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाले पहला अफ्रीका और अरब देश बन गया।

MOROCCO ARE HEADING TO THE SEMI-FINALS! 🇲🇦@adidasfootball | #FIFAWorldCup

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022

यूसुफ एन नेसरी ने किया मोरक्को का इकलौता गोल

गत सात दिसम्बर को ही पूर्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मिली स्तब्धकारी जीत से पहली बार पूर्व क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़े मोरक्को को यहां अल थुमामा स्टेडियम में शनिवार को 42वें मिनट में बढ़त मिली, जब यूसुफ एन नेसरी का हेडर पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा की पहुंच से दूर सही निशाने पर बैठा। फीफा विश्व रैंकिंग की 22वें नंबर की टीम का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था।

अंतिम क्षणों में मोरक्को के 10 खिलाड़ियों से भी पार नहीं पा सका पुर्तगाल

इसके बाद बचे समय तक उत्तर अफ्रीकी टीम ने अपना दुर्ग बचाए रखा। यहां तक कि दूसरे हाफ में इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट तक मोरक्को को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जब वालिद चेदीरा को फेलिक्स पर फाउल के लिए मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जो लाल कार्ड में बदल गया। चेदीरा ने इससे पहले पेपे पर भी फाउल किया था। लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल टीम इसका फायदा भी नहीं उठा पाई।

Special memories 🇲🇦❤#FIFAWorldCup | #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022

वस्तुतः मोरक्को इस बार अंतिम आठ तक पहुंचने वाला यूरोप या दक्षिण अमेरिका से बाहर का एकमात्र देश था। लेकिन अब वह फुटबॉल के महासमर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन चुका है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई, लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी।

फाइनल में प्रवेश के लिए फ्रांस या इंग्लैंड से होगा सामना

मोरक्को ने अब तक अपने अभियान के दौरान सिर्फ एक गोल गंवाया है और वह भी कनाडा के खिलाफ आत्मघाती गोल। पुर्तगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी टीम का डिफेंस अडिग रहा, जिसकी अगुआई गोलकीपर यासिन बोनाउ ने की। बोनाउ ने मैच के दौरान कई शानदार बचाव कर अपनी टीम का दुर्ग अभेद्य रखा सेमीफाइनल में अब मोरक्को की भिड़ंत 15 दिसम्बर को पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और गत चैंपियन फ्रांस के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगी।

A historic pride of Atlas Lions 🦁@EnMaroc | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/MU9FMIRaHo

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022

रोनाल्डो अब कभी नहीं उठा पाएंगे विश्व कप ट्रॉफी

वहीं पुर्तगाल की इस हार के बाद यह लगभग तय हो गया है कि पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहा है।

All-time leading appearance makers in men's international football ⚽️

196 – Cristiano Ronaldo🇵🇹
196 – Bader Al-Mutawa🇰🇼 #FIFAWorldCup | #Qatar2022 pic.twitter.com/p41BFcI9oS

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022

शुरुआती लाइनअप में एक बार फिर जगह नहीं पा सके रोनाल्डो

विडंबना तो यह रही पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने एक बार फिर पांच बार के ‘वर्ष के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में जगह नहीं दी और उनकी जगह जगह 21 वर्षीय गोंसालो रामोस को शामिल किया, जिन्होंने स्विट्जरलैंड के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक दागी थी। लेकिन उन्हें अबकी निराशा ही हाथ लगी।

You Might Also Like

NEET विवाद पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, बोलीं- छात्रों की आवाज सुनें PM मोदी, बल प्रयोग नहीं समाधान चाहिए
मोदी सरकार ने लोगों का ट्रेन से चलना किया मुश्किल, कांग्रेस बोली- इस्तीफा दें रेल मंत्री
ICMR की सख्त सलाह : ब्रेड, मक्खन और पनीर जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए खतरनाक
रहें सचेत : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम
सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने में जुटे राजनाथ सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे से मांगा समर्थन
TAGGED:fifa world cupFootballMorocco created history againMorocco stunned PortugalMorocco's semi-final ticket
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?