1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : दिनभर में दो लाख से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
भारत में कोरोना संकट : दिनभर में दो लाख से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

भारत में कोरोना संकट : दिनभर में दो लाख से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 जनवरी। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,09,918 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। शनिवार के मुकाबले नए मामलों में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसके सापेक्ष रविवार को दिनभर में  2,62,628 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि इस दौरान 585 लोगों की मौत भी हुई, जिसमें केरल का 374 का बैकलॉग जोड़ने के बाद 30 जनवरी की तारीख में कुल 959 मौतें दर्शाई गईं।

रिकवरी रेट 94.37 फीसदी, अब 18.31 लाख एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी नई बुलेटिन के अनुसार दैनिक संक्रमण दर मामूली वृद्धि के बीच 15.77 प्रतिशत पर है जबकि मौजूदा रिकवरी रेट तनिक सुधार के साथ 94.37 फीसदी हो गया है और एक्टिव रेट में गिरावट के साथ 4.43 फीसदी है। इसी क्रम में 24 घंटे के दौरान 53,669 एक्टिव केस घटे। इसके साथ ही रविवार की रात तक देश में कुल 18,31,268 इलाजरत मरीज थे।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,55,314     नए केस 51,570

कर्नाटक – एक्टिव केस 2,51,114     नए केस 28,264

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,31,591    नए केस 22,444

तमिलनाडु – एक्टिव केस 2,03,92  नए केस 22,238

आंध्र प्रदेश – एक्टिव केस 1,16,031 नए केस 10,310

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए दूसरी डोज की भी शुरुआत

इस बीच 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए सोमवार से कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण भी शुरू हो गया। इसी क्रम में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत पिछले 24 घंटे में 28,90,986 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही अभियान के 380 दिनों में अब तक कुल 1,66,03,96,227 लोग वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को 13,31,198 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही 30 जनवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 72.87 करोड़ तक जा पहुंची है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code